टीवी एक्ट्रेस शफक नाज सीरियल महाभारत में कुंती का रोल निभाकर लाइमलाइट में आई थीं. उन्होंने 2024 में गुपचुप वेडिंग की थी.
उनके पति जीशान और शफक पर करवाचौथ का रंग दिखा. बीते दिन दोनों ने इस फेस्टिवल को मनाया. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट की हैं.
शफक ने इंस्टा पर करवाचौथ का अपना लुक शेयर किया. रेड साड़ी में वो स्टनिंग लगीं. उनके पति जीशान भी ट्रैडिशनल लुक में दिखे.
शफक पूरी तरह हिंदू रीति रिवाज को मनाती दिखीं. उन्होंने लाल चूड़ी पहनी. मांग में सिंदूर भरा. पारंपरिक लुक में वो छा गईं.
लेकिन कई यूजर्स को शफक का मुस्लिम होकर करवाचौथ मनाना चुभ गया है.यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है.
एक शख्स ने लिखा- धर्म बदला है तो नाम भी बदल लो ना. किसी ने कहा- आपके तो पति का नाम भी जीशान है फिर करवाचौथ क्यों?
कईयों ने शफक को ट्रोल करते हुए कहा कि लानत है तुमपर. हालांकि ट्रोलिंग के अलावा कपल को प्यार करने वालों का भी साथ मिला.
यूजर्स का कहना है जब बॉलीवुड की मुस्लिम हसीनाएं करवाचौथ रख सकती हैं. तो शफक को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?
हालांकि शफक ने हेटर्स को अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. वर्कफ्रंट पर, वो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. महाभारत शो से उन्हें फेम मिला.
All Photos: Instagram @shafaqnaaz777