scorecardresearch
 

6 चीजें जो सर्दियों की समस्याओं को पास भी नहीं फटकने देंगी

ठंड के मौसम में जुकाम, खांसी समेत कई दूसरी इंफेक्शन अक्सर परेशान करती हैं. लेकिन कुछ चीजों को खाने में नियमित तौर पर शामिल कर सेहत बरकरार रखी जा सकती है.

Advertisement
X
गाजर और चुकंदर, सेहत के लिए कई तरीकों से अच्छे हैं
गाजर और चुकंदर, सेहत के लिए कई तरीकों से अच्छे हैं

सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रकृति ने इनसे लड़ने के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ भी दिए हैं. खाने की कुछ चीजों की मदद से आप ठंड का मुकाबला जमकर कर सकते हैं. ओरिफ्लेम की आहार विशेषज्ञ सोनिया नारंग के मुताबिक, सर्दियों की समस्याओं से निपटने के लिए कुछ सुपरफूड्स बेहद मददगार हो सकते हैं.

किन 6 चीजों से आप रख सकते हैं, जानें इनके बारे में:

अश्वगंधा की जड़
अश्वगंधा की जड़ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में कारगार आयुर्वेदिक दवा के रूप में प्रयोग की जाती है. इसे एक 'एडप्टोजन' माना जाता है, यानी यह एक ऐसी जड़ीबूटी है जो शारीरिक ऊर्जा सुधारने, खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारने और यौन व प्रजनन क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर मानी जाती है. सर्दियों में इसे लेने से इंफेक्शन, जुकाम आदि दूर रहते हैं.

Advertisement

हल्दी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हल्दी का प्रयोग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में किया जाता है. एक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल के तौर पर यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मददगार है. ज्यादा लाभ के लिए हल्दी गर्म दूध के साथ लें.

चिया के बीज
ये बीज प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स और महत्वूपर्ण खनिज का अद्भुत स्रोत हैं. बेहतर लाभ के लिए इन्हें रात भर पानी में भिगो कर सुबह लें. ये आपकी सेहत को कई तरह फायदा पहुंचाएंगे.

गाजर
में बीटा कैरोटीन होता है. शरीर इसे विटामिन ए में तब्दील कर देता है और यह विटामिन शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली के लिए, संकम्रण से बचाने के लिए और फेफड़ों को स्वस्थ रखकर सांस की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है. साथ ही यह त्वचा पर उम्र के असर को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है.

लहसुन
खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है. यह कम कैलोरी युक्त होने के साथ ही फाइटोन्यूट्रिएंट एनिथोल से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

चुकंदर
फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो स्वस्थ कोशिकाओं और उनके डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं. इनकी वजह से बॉडी की इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे इसे इंफेक्शन आदि से लड़ने में मदद मिलती है.

Advertisement
Advertisement