scorecardresearch
 

अगर आप भी आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन हैं, तो आपको है ये खतरा

क्या आप जानते हैं ज्यादा आलू खाने से न सिर्फ आपका मोटापा बढ़ता है बल्कि आपको हाई ब्लडप्रेशर का खतरा भी झेलना पड़ सकता है. जानें क्यों...

Advertisement
X
आलू खाने के नुकसान
आलू खाने के नुकसान

क्या आपको आलू या फ्रेंच फ्राइज खाना बेहद पसंद है? अगर हां, तो आपको हाई ब्लडप्रेशर का खतरा झेलना पड़ सकता है. एक शोध में यह बात सामने आई है कि दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले आलू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है.

शोध से पता चला है कि जिन लोगों ने हुए आलूओं को हफ्ते में चार या इससे ज्यादा बार खाया है उनमें हाई ब्लडप्रेशर का खतरा 11 प्रतिशत बढ़ गया है. शोध में यह बात भी सामने आई है कि फ्रेंच फ्राइज का ज्यादा सेवन पुरुषों और महिलाओं दोनों में हाई ब्लडप्रेशर के खतरे को 17 फीसदी बढ़ा सकता है.

इतना ही नहीं, आलू का दूसरी सब्जियों की तुलना में ज्यादा होता है. इसलिए यह ब्लड शुगर के स्तर को भी तेजी से बढ़ा सकता है.

Advertisement

अमेरिका के ब्रिघम एंड विमेन हॉस्पिटल के डॉक्टर और प्रमुख शोधकर्ता लिया बोर्गी ने कहा, 'अध्ययन में जिन प्रतिभागियों का हाई ब्लडप्रेशर बेसलाइन पर नहीं था और उन्होंने (उबले हुए, बेक्ड या मसले हुए) आलूओं का सेवन हफ्ते में चार या इससे ज्यादा बार किया, उनके से पीड़ित होने का खतरा उन लोगों की तुलना में ज्यादा पाया गया जिन्होंने इसका सेवन महीने में एक बार या उससे कम किया.'

Advertisement
Advertisement