scorecardresearch
 

...तो इन वजहों के चलते उम्र से पहले ही बूढ़ी हो जाएंगी आप

जल्दी बुढ़ापा आने के सामान्य कारणों के बारे में तो हम सभी को पता होगा लेकिन क्या आप जानती हैं बहुत अधिक स्मार्टफोन या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से त्वचा उम्र से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है.

Advertisement
X
जल्दी बुढ़ापा नजर आने के कारण
जल्दी बुढ़ापा नजर आने के कारण

आमतौर पर हम सोचते हैं कि सिर्फ सिगरेट पीने या फिर शराब पीने से ही जल्दी बुढ़ापा आ जाता है लेकिन ऐसा सोचना गलत है. जल्दी बुढ़ापा आने के सामान्य कारणों के बारे में तो हम सभी को पता होगा लेकिन क्या आप जानती हैं बहुत अधिक स्मार्टफोन या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से त्वचा उम्र से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है.

इन वजहों से भी उम्र से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है त्वचा:

1. एक ही जगह पर बहुत देर तक बैठे रहने से भी एक रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से डीएनए में बदलाव आने लगता है. इससे उम्र से पहले ही बुढ़ापा आने का खतरा बढ़ जाता है.

2. जो लोग गोरी त्वचा पाने के लिए बहुत अधिक केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, उनकी त्वचा भी समय से पहले ही खराब होने लग जाती है.

Advertisement

3. बहुत अधिक तनाव लेने वालों के चेहरे पर भी ढ़लती उम्र के लक्षण वक्त से पहले नजर आने लगते हैं.

4. में रहने से भी त्वचा खराब हो जाती है. ऐसे में झुर्रियों और सनबर्न की शिकायत हो जाती है और त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है.

5. बहुत अधिक समय तक स्मार्टफोन यूज करने वालों की त्वचा भी समय से पहले ही खराब हो जाती है.

Advertisement
Advertisement