Homemade Chana Sattu: घर पर बनाएं शुद्ध चने का सत्तू, मिलेगा भरपूर स्वाद और सेहत भी रहेगी बेहतर
Homemade Chana Sattu: गर्मियों में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको घर पर काले चने से शुद्ध सत्तू बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Homemade Chana Sattu: काले चने से बना सत्तू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में सत्तू का शरबत पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो बाजार में सत्तू आसानी से मिल जाता है लेकिन वह अक्सर मिलावटी होता है, जिससे इसके पोषक तत्व और स्वाद दोनों कम हो जाते हैं. अच्छी बात यह है कि आप थोड़ी-सी मेहनत से घर पर ही शुद्ध और ताजा चने का सत्तू तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
500 ग्राम काला चना (भिगोया हुआ छिलके सहित)
2 बड़े चम्मच जीरा
सत्तू पाउडर घर पर कैसे बनाएं?
सत्तू पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को अच्छे से साफ कर धूप में अच्छी तरह सुखा लें.
अब एक भारी तले की क गरम करें और उसमें बालू को गर्म करें.
जब बालू गर्म हो जाए तो इसमें चने डालकर कम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें. चने के साथ-साथ जीरा भी हल्का भून लें, जिससे उसकी खुशबू अच्छी तरह से निकल आए.
भुने हुए चनों को ठंडा होने दें. फिर चनों को हल्के हाथ से मसलकर छिलका अलग कर लें. छिलका हटाने के बाद चनों और जीरे को एक साथ अच्छे से मिला लें.
अब इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अगर आपको बेहद महीन सत्तू चाहिए तो पाउडर को छलनी से छान लें.
तैयार सत्तू को एक साफ और सूखे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें.
सत्तू को हमेशा साफ और सूखे डिब्बे में ही रखें, ताकि उसमें नमी न जाए. कोशिश करें कि इसे कांच के डिब्बे में स्टोर करें, प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करें.
सत्तू में कीड़े न लगें, इसके लिए आप डिब्बे में थोड़े से नीम के पत्ते या 2-3 लौंग भी रख सकते हैं. इससे सत्तू ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है.
अगर जगह कम है तो एक साथ ज्यादा सत्तू बनाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा बनाकर रखें.
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप सत्तू को लंबे समय तक सेफ और ताजा रख सकते हैं.