scorecardresearch
 

Healthiest Ways To Eat Beetroot: चुकंदर ऐसे खाएंगे तो मिलेगा डबल फायदा, स्वाद के साथ ब्लड प्रेशर-दिल दोनों रहेंगे फिट

Healthiest Ways To Eat Beetroot: चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से खा रहे हैं? जानिए कच्चा, जूस, रोस्टेड या फर्मेंटेड चुकंदर खाने का सबसे हेल्दी तरीका और दिल, ब्लड प्रेशर व पाचन के लिए इसके जबरदस्त फायदे।

Advertisement
X
चुकंदर को खाने से दिल की सेहत में बहुत सुधार होता है. (Photo: ITG)
चुकंदर को खाने से दिल की सेहत में बहुत सुधार होता है. (Photo: ITG)

Healthiest Ways To Eat Beetroot: चुकंदर एक सस्ती और ताकतवर सब्जी है, जो शरीर में खून बढ़ाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और एंटीऑक्सीडेंट देने में मदद करती है. इसमें मौजूद नाइट्रेट्स और बेटालाइन जैसे तत्व दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. अगर इसे सही तरीके से खाया जाए, तो इसका फायदा और भी ज्यादा मिल सकता है.

क्या आपको भी चुकंदर को सिर्फ सलाद में काटकर खाना पसंद नहीं है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. साधारण सा दिखने वाला लाल चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अब सवाल ये है कि इसे कैसे खाएं कि ये हेल्दी भी लगे और स्वादिष्ट भी? सिर्फ सलाद में काटकर खाने के अलावा भी इसे खाने के कई आसान और मजेदार तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी डाइट में चुकंदर आसानी से शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको ब्लड प्रेशर और एंटीऑक्सीडेंट के लिए चुकंदर खाने के कुछ आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं.

1. स्टीम करके खाएं: चुकंदर को उबालने की बजाय भाप में पकाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. इससे इसके विटामिन और मिनरल्स ज्यादा सुरक्षित रहते हैं. स्टीम किया हुआ चुकंदर सॉफ्ट हो जाता है और आप इसे सलाद, सब्जी या मैश बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement

2. रोस्टेड (भूनकर) चुकंदर: ओवन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगाकर चुकंदर को रोस्ट करें. इससे इसका स्वाद हल्का मीठा होने के साथ ही और भी स्वादिष्ट हो जाता है. ये तरीका पोषक तत्वों को भी काफी हद तक सुरक्षित रखता है.  

3. फर्मेंटेड या अचार वाला चुकंदर: खमीर उठाकर बनाया गया (फर्मेंटेड) चुकंदर पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इसमें अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं, जो आंतों की सेहत सुधारने में मदद करते हैं. आप इसे अचार की तरह थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं.

4. चुकंदर का जूस: चुकंदर का फ्रेश जूस शरीर को तुरंत पोषण देता है. कई लोग इसे वर्कआउट से पहले पीते हैं, क्योंकि ये ब्लड फ्लो और एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकता है. अगर आपको इसका स्वाद अजीब लगे, तो इसमें गाजर या सेब मिलाकर पी सकते हैं.

5. चुकंदर की पत्तियां भी खाएं: अक्सर लोग चुकंदर की पत्तियां फेंक देते हैं, जबकि ये भी बेहद पोषक होती हैं. इनमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं. आप इन्हें हल्का भूनकर, सूप में डालकर या आटे में मिलाकर पराठा बनाकर खा सकते हैं.

6. चुकंदर की सब्जी: कम तेल और हल्के मसालों के साथ बनी चुकंदर की सब्जी भी अच्छा ऑप्शन है. ज्यादा तला-भुना न करें, ताकि इसका पोषण बना रहे.

8. स्मूदी में मिलाकर: चुकंदर को दही, केला या बेरी के साथ ब्लेंड करके हेल्दी स्मूदी बनाई जा सकती है. ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

Advertisement

9. चुकंदर का रायता: उबले और कद्दूकस किए हुए चुकंदर को दही में मिलाकर रायता बनाएं. ये डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है और खाने के साथ बहुत अच्छा लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement