scorecardresearch
 
Advertisement
हेल्दी फूड

Worst Rotis for Summer: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं गर्मियों में गलत आटे की रोटियां, जानें किन्हें खाने से बचना चाहिए

Grains to avoid in summer
  • 1/8

रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह की रोटी हर मौसम में फायदेमंद नहीं होती. गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और आसानी से पचने वाले अनाजों की जरूरत होती है.

(Photo- ITG)
 

roti
  • 2/8

लेकिन कई बार हम बिना सोचे समझे किसी भी अनाज की रोटी खा लेते हैं, जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आटे की रोटियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गर्मियों में खाने से बचना चाहिए.

(Photo- Getty Image)

makki ki roti
  • 3/8

मक्के के आटे की रोटी

मक्के की रोटी और सरसों का साग सर्दियों की खास डिश हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें खाने से बचना चाहिए. मक्के के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए इस मौसम में इसे ज्यादा खाने से डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

(Photo- Getty Image)

Advertisement
bajre ki roti
  • 4/8

बाजरे के आटे की रोटी

बाजरे की रोटी सर्दियों में बहुत हेल्दी मानी जाती है लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है. ऐसे में गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए. इस मौसम में इसे ज्यादा खाने से कब्ज, एसिडिटी और मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

(Photo- Getty Image)
 

ragi ki roti
  • 5/8

रागी के आटे की रोटी

रागी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है लेकिन इसकी तासीर गर्म मानी जाती है. हालांकि कुछ लोग इसे हल्का मानते हैं लेकिन भीषण गर्मी के दिनों में रागी की रोटी ज्यादा खाने से बचना चाहिए. इसके ज्यादा सेवन से अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

Photo- Getty Image)
 

multigrain roti
  • 6/8

ज्यादा मसालेदार मल्टीग्रेन रोटी

मल्टीग्रेन रोटी हेल्दी होती है लेकिन अगर इसमें ज्यादा मसाले या भारी अनाज शामिल हों तो यह गर्मियों में पचने में मुश्किल हो सकती है. 

(Photo- Pexels)

maida ki roti
  • 7/8

मैदे की रोटी

गर्मियों में मैदे की रोटी खाने से बचना चाहिए. मैदा पचने में भारी होता है जो इस मौसम में कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी और आलस का कारण बन सकता है. 

(Photo- Pexels)
 

gehu ki roti
  • 8/8

फिर गर्मियों में किस आटे की रोटी खानी चाहिए?

गर्मियों के मौसम में गेहूं, ज्वार और जौ की रोटी खाना सबसे बेहतर माना जाता है. बाकी रोटियां कभी-कभी खाई जा सकती हैं लेकिन उनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. 

(Photo- Pexels)

Advertisement
Advertisement