Amrapali Dubey Look: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका देसी अंदाज देखने मिल रहा है. आम्रपाली अक्सर अपने पारंपरिक पहनावे के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उन्होंने सादगी के साथ जो ग्लैमर का तड़का लगाया है, वो भी फैंस को पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
इवेंट में बिखेरा खूबसूरती का जलवा
आम्रपाली दुबे हाल ही में एक खास इवेंट में पहुंची थईं. जैसे ही एक्ट्रेस वहां पहुंचीं सबकी निगाहें उनके ग्रेसफुल अंदाज पर टिक गईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने सोफे पर बैठकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें उनकी नेचुरल ब्यूटी और शानदार पर्सनैलिटी साफ झलक रही थी.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
पेस्टल पिंक साड़ी में ढाया कहर
आम्रपाली ने इस मौके पर पेस्टल शेड की पिंक साड़ी चुनी थी. यह साड़ी ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक जैसी नजर आ रही है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है. साड़ी का कलर उन पर काफी सूट कर रहा था और बॉर्डर पर लगा बारीक लेस वर्क उनके पूरे लुक को एक क्लासी फिनिश दे रहा था.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
मिरर वर्क ब्लाउज ने खींचा ध्यान
आम्रपाली की साड़ी को जिस चीज ने सबसे ज्यादा खास बनाया, वो था उनका डिजाइनर ब्लाउज. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैचिंग कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जिस पर हैवी मिरर वर्क और मोतियों की कारीगरी की गई थी. इस ब्लाउज के स्ट्रैप्स पर भी मिरर डिटेलिंग थी, जो एक्ट्रेस के लुक में चमक और मॉडर्न टच जोड़ रही थी.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
ज्वेलरी और एसेसरीज
एक्ट्रेस ने अपने इस हैवी ब्लाउज के साथ ज्वेलरी को काफी बैलेंस्ड रखा. उन्होंने गले में एक खूबसूरत डायमंड और स्टोन वाला नेकलेस पहना था, जो उनके नेकलाइन को बखूबी हाईलाइट कर रहा था. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स, हाथ में डायमंड कंगन और उंगलियों में बड़ी अंगूठियां पहनी थीं.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
वेवी हेयर और न्यूड मेकअप
आम्रपाली ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला रखा था, जो उनके फेस कट को परफेक्ट फ्रेम दे रहे थे. पिंक टोन वाला ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और हल्की स्मोकी आइज के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. उनकी ग्रे-ब्लू कॉन्टैक्ट लेंसेस उनकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा रही थीं.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)
फैंस के साथ भी क्लिक कराईं फोटोज
आम्रपाली की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने इवेंट में अपने फैंस के साथ भी फोटोज क्लिक कराईं.
(Photo: Instagram/Amrapali Dubey)