scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Fat Burn Exercises: कैलोरी बर्न करने के मामले में सबसे आगे हैं ये एक्सरसाइज, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

Weight Loss Tips
  • 1/8

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और डेस्क जॉब के कारण वजन बढ़ना एक आम परेशानी बन गई है. बहुत से लोग जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते, लेकिन फिट रहना भी जरूरी है. फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ डाइट से वजन कम करना मुश्किल है, इसके साथ सही एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन होना भी जरूरी है. कुछ वर्कआउट ऐसे होते हैं जो कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करते हैं. तो आइए उनके बारे में जान लीजिए कि कौन सी एक्सरसाइज सबसे अधिक कैलोरी बर्न करती है.

(Photo: Pixabay)
 

Fat Burn Exercises
  • 2/8

माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)

पेट की चर्बी कम करने के लिए यह सबसे शानदार है. यह कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का कॉम्बो है. इसे करने से आप एक मिनट में लगभग 10 से 12 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं.

(Photo: Pixabay)

Jumping Jacks
  • 3/8

जंपिंग जैक (Jumping Jacks)

यह कार्डियो एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को तुरंत बूस्ट करती है. इसे आप कहीं भी आसानी से कर सकते हैं. मध्यम तीव्रता के साथ करने पर यह प्रति मिनट करीब 8 से 12 कैलोरी बर्न करती है.

(Photo: Pixabay)

Advertisement
Fat Burn Exercises
  • 4/8

स्विमिंग (Swimming)

जोड़ों के दर्द से बचने और वजन कम करने के लिए स्विमिंग बेस्ट है. पानी का रेजिस्टेंस ज्यादा ताकत मांगता है. जोरदार स्विमिंग के जरिए आप एक मिनट में 10 से 13 कैलोरी जला सकते हैं.

(Photo: Pixabay)

Fat Burn Exercises
  • 5/8

रनिंग (Running)

दौड़ना एक्स्ट्रा फैट कम करने का सबसे पुराना तरीका है. एक निश्चित गति से दौड़ने पर शरीर का फैट तेजी से घटता है. रनिंग के जरिए आप एक मिनट में 11 से 16 कैलोरी जला सकते हैं.

(Photo: Pixabay)

Fat Burn Exercises
  • 6/8

हाई नीज (High Knees)

हाई नीज़ कोर और पैरों पर काम करती है. इसे तेजी से करने पर मेटाबॉलिज्म तेज होता है. यह इंटेंस वर्कआउट प्रति मिनट करीब 12 से 15 कैलोरी बर्न करने में बहुत सहायक साबित होता है.
 

(Photo: Pixabay)

Cycling
  • 7/8

साइकिलिंग (Cycling)

साइकिल चलाना वजन घटाने का मजेदार तरीका है. रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाकर आप फिट रह सकते हैं. तेज गति से साइकिल चलाने पर एक मिनट में करीब 12 से 16 कैलोरी जलती है.
 

(Photo: Pixabay)

Burpees
  • 8/8

बर्पीज (Burpees)

बर्पीज़ को बेहतरीन फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है. यह मांसपेशियों को टोन करने के साथ दिल की धड़कन बढ़ाकर कैलोरी बर्न करती है. इसमें प्रति मिनट लगभग 10 से 15 कैलोरी बर्न होती है.

(Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement