पतली कमर को खूबसूरती से जोड़कर देखना एक सामान्य बात है. जिम जाकर तो आप अपनी कमर को परफेक्ट शेप दे सकती हैं लेकिन अगर आपको किसी पार्टी में जाना है और आप नहीं चाहती हैं कि आपकी कमर मोटी दिखे तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं.
1. घुटने तक की स्टाइलिश और फिट अगर आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट का चयन कर सकती हैं. इससे आपकी कमर तुलनात्मक रूप से पतली नजर आएगी.
2. कंट्रास्ट में कपड़े पहनना भी आपकी कमर को पतला दिखा सकता है. क्लैश करते हुए प्रिंट वाले टॉप और स्कर्ट मोटी कमर को पतला दिखाते हैं. दे सकती है.
3. चुस्त टॉप और फ्लोरल स्कर्ट भी आपकी बॉडी को एक नया लुक दे सकती है. इसके साथ एक लंबा नेकलेस पहनकर आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी.
4. पेपलम टॉप भी आपके लुक को निखारने में मददगार साबित होंगे. इन्हें ट्राउजर्स के साथ पहनना अच्छा रहेगा. साथ ही आप बेल्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
5. किसी भी फुल लेंथ ड्रेस के साथ स्किनी बेल्ट के इस्तेमाल से कमर पतली नजर आएगी.