
अंबानी परिवार ने 10 अक्टूबर को मुंबई स्थितक अपने ब्रैंड 'स्वदेश' की पहली सालगिरह पर 'देवी शक्ति' फंक्शन आयोजित किया जिसमें बिजनस घराने से लेकर बॉलीवुड ही भी तमाम हस्तियां पहुंचीं. यहां हर कोई एक से बढ़कर एक एथनिक ड्रेस में नजर आया लेकिन इस खास मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत और पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपने बेहद खूबसूरत रॉयल पर्पल-ब्लू लहंगे से पूरी महफिल लूट ली.
सारा अली खान ने नवरात्रि के मौके पर हुए इस इवेंट में रॉयल ब्लू और गहरे पर्पल रंग के बांधनी लहंगा सेट में पहुंचीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका आउटफिट पारंपरिक टेक्सटाइल आर्ट और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल था जिस पर बारीक जरी, गोटा-पट्टी और पारंपरिक धागों का बेहद खूबसूरत काम किया गया था.

बैंगनी-नीले रंग के इस बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडनर्ड सेट में स्लीवलेस हॉल्टर-नेक क्रॉप टॉप था जिस पर मिरर-वर्क की बारीक कढ़ाई की गई थी. इसके साथ एक शानदार घेरदार लहंगा और मेटैलिक फ्रिंज वाला ड्रेप्ड दुपट्टा था.
ऐसा था सारा का लुक
सारा ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और कंगन पहने हुए थे. उन्होंने साथ में एक स्टेटमेंट रिंग भी पहनी थी.
सारा ने बालों में नीट बन बनाया हुआ था जिसके पीछे गोल्डन लटकन लगी थी.
लहंगे के साथ सारा ने मैचिंग हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज और कंधे पर ग्रेसफुली कैरी किया हुआ दुपट्टा पेयर किया, जो उनके पूरे आउटफिट को एक शाही लुक दे रहा था.
अपने हैवी आउटफिट को बैलेंस करने के लिए सारा ने न्यूड ग्लोइंग मेकअप, आंखों में हल्का काजल और लाइट लिपस्टिक लगाई थी.