scorecardresearch
 

संतरी कुर्ती पहन अंजलि तेंदुलकर लगीं सुंदर, सास के पैर छूकर जीता दिल, छाया सारा की मम्मी का देसी लुक, VIDEO

Anjali Tendulkar suit Look: सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स के चलते भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. मॉर्डन से लेकर इंडियन हर तरह के लुक्स में सारा की मम्मी कमाल लगती हैं और एक बार फिर उनका देसी लुक देखने को मिला. अपनी सास को मराठी नववर्ष की शुभकामाएं देते हुए उनका लेटस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भगवा रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Advertisement
X
सारा तेंदुलकर के लुक्स के खूब चर्चे होते हैं. (Photo: Instagram@sachintendulkar:)
सारा तेंदुलकर के लुक्स के खूब चर्चे होते हैं. (Photo: Instagram@sachintendulkar:)

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फैमिली पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई है. बेटे अर्जुन की शादी के दौरान तेंदुलकर परिवार की खूब सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. सचिन की पत्नी अंजलि हमेशा ही अपने फैशनसेंस से लोगों को अपना फैन कर देती हैं. बेटे की शादी में अंजलि ने अपनी बेटी सारा और बहt सानिया को फैशन के मामले में खूब टक्कर दी. अब सचिन और अंजलि का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सिंपल देसी लुक में दिखाई दे रही हैं. उनका यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है और लोगों का सारा ध्यान अंजलि के लुक पर ठहर गया है.

सचिन संग अंजलि ने छुए सास के पैर

सचिन तेंदुलकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी मां और पत्नी दोनों नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं... यह नया साल खुशियों, आनंद और समृद्धि से भरा हो.' इस वीडियो में सचिन आते ही और अपनी मां के पैर छूते हैं और फिर उनके साइड में खड़ी अंजलि भी अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं. 

सचिन और अंजलि साथ-साथ
सचिन और अंजलि का एथनिक लुक

53 साल की अंजलि तेंदुलकर का देसी लुक

'गुड़ी पड़वा' के दौरान अंजलि तेंदुलकर ने सादा संतरी रंग कुर्ती और मैंचिग पायजामा पहना है, जो उन पर काफी फब रही है. अंजलि के कुर्तेी में काले रंग के बड़े-बड़े बटन लगे हैं और कुर्ती पर लेस वर्क हो रखा है. नेचुरल मेकअप और सिंपल आउटफिट में भी हर किसी को अपना मुरीद कर दिया है.

Advertisement

मिनिमल लुक में अंजलि का जलवा

अंजिल के इस देसी लुक में ग्रेस और सिंपलिसिटी साफ नजर आ रही है और उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा है. उन्होंने गले में सिर्फ सोने की चैन, मंगलसूत्र, कान में छोटे स्टड स्टाइल इयररिंग्स और हाथ में स्मार्ट वॉच पहनी हुई है. बालों को उन्होंने ओपन रखा है और माथे पर लाल बिंदी लगाई है. 

अंजलि की तरह सचिन तेंदुलकर भी एथनिक लुक में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने गोल्डन-येलो कलर का एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना है. कुर्ते की नेकलाइन पर की गई भारी कढ़ाई हो रखी है, जिसके साथ उन्होंने क्रीम चूड़ीदार पहन रखा है. सचिन और अंजलि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और दोनों संस्कारी कपल भी बता रहे हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement