scorecardresearch
 

कटरीना-विक्की ने दिवाली पर पहली बार दिखाया बेटे 'विहान' का चेहरा, पीली जैकेट में दिखा नन्हा नवाब, मम्मी-पापा संग की ट्विनिंग, PHOTO

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Photo: दिवाली पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की पहली झलक दिखाई है. पीली जैकेट और क्रीम कुर्ते में विहान ने मम्मी-पापा संग ट्विनिंग की. देखिए कपल की खूबसूरत फैमिली फोटो और तीनों का दिवाली लुक.

Advertisement
X
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की पहली झलक दिखाई. (Photo: Instagram/@kartinakaif)
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की पहली झलक दिखाई. (Photo: Instagram/@kartinakaif)

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Photo: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न सितारों के घर भी खूब धूमधाम से मनाया गया. किसी ने अपने घर को रोशनी से सजाया तो किसी ने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटी. लेकिन इस बार सबसे खास सरप्राइज कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिया है. दोनों ने दिवाली के मौके पर अपने बेटे विहान की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. कपल ने पहली बार बेटे का चेहरा दिखाते हुए अपनी फैमिली फोटो पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. तस्वीर में तीनों का खूबसूरत अंदाज और एक-दूसरे से मैच करते कपड़े लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

दिवाली पर कटरीना-विक्की ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक
कटरीना और विक्की ने दिवाली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों अपने नन्हे बेटे विहान के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं. विहान बीच में खड़ा है और अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर खिलखिलाकर हंसता दिख रहा है. वहीं, कटरीना और विक्की उन्हें दोनों तरफ से प्यार से थामे हुए हैं. दोनों के चेहरे पर बेटे के साथ दिवाली मनाने की खुशी साफ नजर आ रही है.

इस तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि कपल ने पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है. ऐसे में दिवाली पर मिली विहान की यह झलक फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

'हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली...' कैप्शन ने खींचा ध्यान
इस खूबसूरत फैमिली फोटो के साथ विक्की और कटरीना ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी अब तक की सबसे रोशन दिवाली... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें.' कैप्शन में विहान का नाम भी शामिल किया गया है. जाहिर है, बेटे के साथ यह दिवाली कपल के लिए बेहद खास रही. तस्वीर में भी दोनों अपने नन्हे लाडले के साथ त्योहार का पूरा आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

पीले सूट में कटरीना का खूबसूरत अंदाज, गोल्डन वर्क ने बढ़ाई चमक
दिवाली की इस तस्वीर में कटरीना कैफ का एथनिक लुक काफी प्यारा लग रहा है. एक्ट्रेस ने पीले रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना है. उनके आउटफिट के बॉर्डर और स्लीव्स पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो पूरे लुक को फेस्टिव टच दे रही है. खुले बालों और सादगी भरे अंदाज में कटरीना बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सिंपल और एलिगेंट रखा है.

क्रीम कुर्ते-पायजामे में दिखे विक्की कौशल
वहीं, विक्की कौशल भी दिवाली के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. एक्टर ने क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा पहना है. उनके कुर्ते के कॉलर और आगे की तरफ गोल्डन वर्क किया गया है, जो उनके आउटफिट को खास बना रहा है. हल्की दाढ़ी और सिंपल हेयरस्टाइल में विक्की का अंदाज काफी शानदार लग रहा है. उनका यह सादा लेकिन स्टाइलिश लुक कटरीना के पीले सूट के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


पीली जैकेट और क्रीम कुर्ते में विहान ने लूटी महफिल
लेकिन इस फैमिली फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान नन्हे विहान ने खींचा है. उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा पहना है, जिसके ऊपर ब्राइट येलो कलर की प्यारी सी जैकेट कैरी की है. उसका पीला और गोल्डन आउटफिट मम्मी-पापा के कपड़ों से खूबसूरती से मैच कर रहा है. जहां कटरीना पीले सूट में दिख रही हैं, वहीं विक्की और विहान गोल्डन कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आ रहे हैं. तीनों की यह कलर कोऑर्डिनेशन वाली ट्विनिंग फैमिली फोटो को और खास बना रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement