scorecardresearch
 

Oscar 2026: अंबानी की लाडली ने ऑस्कर में बिखेरा जलवा, फ्लोरल विंटेज गाउन-डायमंड नेकलेस में दिखा ईशा का रॉयल अंदाज

Oscar 2026: ऑस्कर के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. विंटेज Valentino गाउन, डायमंड जूलरी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप में उनका एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

Advertisement
X
ईशा अंबानी ने ऑस्कर 2026 के लिए विंटेज Valentino गाउन पहना. (Photo: ITG/GettyImages)
ईशा अंबानी ने ऑस्कर 2026 के लिए विंटेज Valentino गाउन पहना. (Photo: ITG/GettyImages)

Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली. अपने स्टाइल और फैशनेबल चॉइसेज से अक्सर लोगों का दिल जीतने वाली ईशा अंबानी ने जैसे ही पति आनंद पीरामल के साथ ऑस्कर्स 2026 के रेड कार्पेट पर एंट्री ली सब देखते ही रह गए.

ईशा ने अपने सादगी भरे लेकिन बेहद एलिगेंट लुक से खास ध्यान खींच लिया. फ्लोरल डिजाइन वाली खूबसूरत ड्रेस में ईशा का लुक बहुत ही फ्रेश और स्टाइलिश लग रहा था. उन्होंने इस बेहद खास इवनिंग के लिए विंटेज ड्रेस पहनना चुना, जिसने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए.

विंटेज Valentino गाउन में दिखीं बेहद ग्रेसफुल
रेड कार्पेट के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर फैशन हाउस Valentino का एक विंटेज स्ट्रैपलेस कॉलम गाउन चुना. ये ड्रेस Valentino के फॉल 2006 कूचर कलेक्शन का हिस्सा है.

इस गाउन की खासियत इसकी खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी है, जो ईशा के लुक को अलग ही लेवल पर पहुंचा रही है. लाइट आइवरी कलर के बेस पर लाइलैक, गुलाबी, नीले और हरे रंग के फूलों की कढ़ाई की गई है, जो पूरे आउटफिट को बहुत ही फ्रेश और सॉफ्ट लुक दे रही है.

डायमंड जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
अंबानी फैमिली अपने शानदार जूलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है. हर इवेंट में उनकी जूलरी की चर्चा होना आम बात है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. ईशा ने अपने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और बैलेंस्ड रखा. उन्होंने भारी-भरकम जूलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज को चुना, जिससे उनका स्टाइल और भी क्लासी नजर आया. इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने फेमस ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz की शानदार डायमंड जूलरी पहनी थी, जिसने उनके आउटफिट में एक रॉयल टच जोड़ दिया.

Advertisement
Isha Ambani (Photo: GettyImages)
ईशा अंबानी (Photo: Reuters)


ब्लैक वेलवेट चोकर में जड़ा डायमंड पेंडेंट
ईशा ने ब्लैक वेलवेट चोकर पहना था, जिसमें लगा डायमंड पेंडेंट उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया. ये चोकर उनके गाउन के साथ बेहद खूबसूरती से मैच कर रहा था और उनकी नेकलाइन को भी शानदार तरीके से हाईलाइट कर रहा था.

मैचिंग डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने चोकर के साथ मैचिंग डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने. इन इयररिंग्स ने उनके लुक में एक सॉफ्ट लेकिन ग्लैमरस टच जोड़ा. खास बात ये रही कि उनकी डायमंड जूलरी गाउन के ब्लैक एक्सेंट्स के साथ बहुत खूबसूरती से मैच कर रही थी, जिससे पूरा लुक बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आया.

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल
ईशा ने अपने इस खास लुक के लिए सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को और भी खूबसूरती से उभार रहा था. उनका मेकअप बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं था, बल्कि सटल और एलिगेंट रखा गया था, जिससे पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया. उन्होंने अपनी आईब्रोज को अच्छी तरह डिफाइन किया था, जिससे उनके फेस फीचर्स और भी शार्प दिख रहे थे.

आई मेकअप के लिए उन्होंने वार्म न्यूट्रल शेड्स का इस्तेमाल किया, जिसने आंखों को सॉफ्ट लेकिन अट्रैक्टिव लुक दिया. वहीं ग्लॉसी न्यूड लिप्स ने उनके मेकअप को एक फ्रेश और क्लासी फिनिश दी.

हेयरस्टाइल की बात करें तो ईशा ने बालों को स्लीक हाफ-अप स्टाइल में रखा था. ये सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था, जिससे उनका ओवरऑल अपीयरेंस काफी क्लासी और एलिगेंट लग रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement