scorecardresearch
 

Isha Ambani Met Gala Look 2026: ईशा अंबानी हाथ में आम लेकर पहुंचीं मेट गाला! सोने के धागों से बनी साड़ी पहन लगीं राजकुमारी, लुक देख विदेशी रह गए दंग!

Isha Ambani Met Gala Look 2026: मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने गौरव गुप्ता की डिजाइनर साड़ी और मां नीता अंबानी के शाही कलेक्शन का ब्लाउज पहनकर शिरकत की. पिछवाई कला, निजाम के सरपेच और 150 घंटों में तैयार मोगरा गजरा के साथ ईशा ने भारतीय विरासत को एक 'लीविंग कैनवास' के रूप में पेश किया.

Advertisement
X
ईशा अंबानी ने बालों में मोगरा लगाया, जिसे बनने में 150 घंटे का समय लगा. (Photo: Instagram/@anaitashroffadajania)
ईशा अंबानी ने बालों में मोगरा लगाया, जिसे बनने में 150 घंटे का समय लगा. (Photo: Instagram/@anaitashroffadajania)

Isha Ambani Met Gala Look 2026: जब-जब विदेशी मंच पर भारतीय संस्कृति को शान से फ्लॉन्ट करने की बात आती है, तो दिमाग में अंबानी फैमिली की लेडीज का नाम सबसे पहले आता है. एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सजे प्रतिष्ठित ‘मेट गाला 2026’ के कार्पेट पर ईशा अंबानी उतरीं, तो हर आंख उन्हीं पर ठहर गई. गोल्डन साड़ी में सजी ईशा किसी रॉयल देसी प्रिंसेस से जैसी लग रही थीं. उनका ये लुक न केवल खूबसूरत था, बल्कि बहुत ही खास था.

मेट गाला 2026 की शाम के लिए ईशा अंबानी की साड़ी को खास तौर पर डिजाइन किया गया था, जिसमें ट्रेडिशनल भारतीय कढ़ाई, हैंड-पेंटेड डिटेल्स और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था. साड़ी की हर बारीकी में भारत की समृद्ध विरासत की झलक साफ दिखाई दे रही थी, जिसने ईशा को विदेशियों के बीच अलग चमकाने का काम किया. इस लुक की खास बात ईशा की मां नीता अंबानी की जूलरी भी रही, जिसने उनके पूरे अंदाज में एक रॉयल टच जोड़ दिया. ईशा अंबानी ने भारतीय ट्रेडिशन को ग्लोबल स्टेज पर बखूबी पेश किया. 

ईशा अंबानी (All Photos: Instagram/@anaitashroffadjania)


पिछवाई पेंटिंग से सजी साड़ी
ईशा अंबानी की ये साड़ी मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने खास तौर पर मेट गाला 2026 के लिए तैयार की है. इस साड़ी को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये सिर्फ आउटफिट न लगे, बल्कि एक चलती-फिरती कला जैसी नजर आए. साड़ी को बनाने में शुद्ध सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसमें रॉयल टच जोड़ रहा है. सोने के धागों से की गई बारीक-बारीक कढ़ाई ने साड़ी को बहुत ही शानदार और रिच लुक दिया, जो ईशा की खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है. साड़ी पर पिछवाई पेंटिंग से इंस्पायर्ड खूबसूरत डिजाइन बनाए गए थे, जिन्हें हाथ से पेंट करके उनपर कढ़ाई की गई है. इसी वजह से ये और भी खास और यूनिक लग रही थी.

Advertisement

साड़ी सॉफ्ट गोल्ड और हल्के अर्थी कलर्स की है, जिन्होंने इसे रॉयल और ट्रेडिशनल लुक दिया. ईशा अंबानी की साड़ी को जिस तरह से ड्रेप किया गया है, वो भी बहुत खास है. साड़ी को ड्रेपिंग स्टाइल इसे मॉडर्न और स्टाइलिश बना रहा था. ईशा ने साड़ी के ऊपर गोल्डन कलर का केप लिया हुआ था, जो उनके लुक में मॉडर्न अंदाज जोड़ रहा था.

ईशा अंबानी

हीरे-पन्ने से जड़ा ब्लाउज पहन बिखेरा रॉयल अंदाज 
ईशा अंबानी की साड़ी जितनी खास है उतना ही रॉयल और शानदार उनका ब्लाउज है. उन्होंने इस साड़ी को हीरे-पन्ने से जड़े स्ट्रैपी और डीपनेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है. ब्लाउज का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश है, जिसमें डीप बैक के साथ स्ट्रैपी पैटर्न और ज्वेल-डिटेलिंग दी गई है. ईशा अंबानी के ब्लाउज पर जड़े हीरे और पन्ने उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल जूलरी कलेक्शन से लिए गए हैं. ब्लाउज को हीरों के साथ ही खूबसूरत जरदोजी कढ़ाई से भी सजा गया है, जो इसे बेहद रिच और एलिगेंट बना रहा है. 

खास बात ये थी कि ब्लाउज में इसके साथ एक पुराना और खास सरपेच भी लगाया गया है, जो कभी निजाम के कलेक्शन का हिस्सा रहा था. इसी वजह से उनका पूरा लुक सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि काफी रॉयल भी रहा.  

ईशा अंबानी

बालों में सजाया 150 घंटे में तैयार हुआ गजरा
ईशा अंबानी का हेयरस्टाइल भी उनके पूरे लुक जितना ही खास और अलग है. उन्होंने बालों को हाफ-टाइअप में बांधा है, जिसमें उन्होंने गजरा सजाया है. हालांकि, उनके गजरे में थोड़ा ट्विस्ट है. ये असली फूलों का गजरा नहीं है. ईशा ने मोगरे के गजरे को नए और स्टाइलिश अंदाज में पहना, जिसे जैस्मिन से इंस्पायर्ड एक खास हेयर एक्सेसरी डिजाइन के रूप में तैयार किया गया है.

ईशा के गजरे को ब्रुकलिन बेस्ड आर्टिस्ट सौरभ गुप्ता ने करीब 150 घंटों में तैयार किया है. इसमें पेपर, कॉपर और ब्रास जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया, जिससे ये और भी यूनिक और खास बन गया. ये हेयरस्टाइल ईशा के लुक को न सिर्फ ट्रेडिशनल टच दे रहा है, बल्कि पूरे लुक को एक मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और आर्टिस्टिक फील भी दे रहा है.

Advertisement
ईशा अंबानी

हाथ में बैग नहीं लिया आम 
मेट गाला 2026 की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा अंबानी ने अपने लुक में एक बहुत ही अलग और खास चीज जोड़ी वो था आम. जी हां, ईशा ने इस बार अपने लुक को कॉम्पलिमेंट करने के लिए कोई महंगा बैग नहीं, बल्कि आम कैरी किया. लेकिन यहां भी ट्विस्ट है क्योंकि ये आम असली नहीं है. दरअसल, ईशा ने आम के आकार का एक आर्ट स्कल्प्चर कैरी किया. 

ये आर्ट पीस मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता ने तैयार किया है, जो भारतीय संस्कृति और जड़ों का प्रतीक माना जाता है. इसे हाथ में लेकर ईशा ने अपने लुक को और भी ज्यादा खास बनाया. इससे उनका पूरा स्टाइल 'आर्ट इन मोशन' जैसा लग रहा है.

ईशा अंबानी


गले में पहना मल्टीलेयर नेकलेस
ईशा अंबानी ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए बेहद रिच और स्टेटमेंट जूलरी कैरी की. उन्होंने गले में मल्टी-लेयर्ड डायमंड नेकलेस पहना, जिसमें बीच-बीच में पन्ना लगा हुए था, जो पूरे लुक में रॉयल टच दे रहे था. वहीं, उन्होंने कानों में लंबे और हैवी डायमंड इयररिंग्स पहने थे, जो नेकलेस के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे. ये जूलरी न सिर्फ उनकी साड़ी और ब्लाउज के साथ खूबसूरती से ब्लेंड हो रही थी, बल्कि पूरे लुक को और ज्यादा एलिगेंट और ग्रेसफुल बना रही थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement