scorecardresearch
 

31 लाख की बेल्ट और आंखों पर चश्मा... ईशा अंबानी ने पहना 30 साल पुराना विंटेज सूट; लेडी गागा भी पहने आ चुकी हैं नजर

ईशा अंबानी अपने नए विंटेज लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उन्होंने शनेल का 1996 का बेहद रेयर गोल्डन पैंटसूट पहना है, जिसे कभी लेडी गागा ने कैरी किया था. उन्होंने अपने लुक को 31 लाख की महंगी बेल्ट के साथ पेयर किया था.

Advertisement
X
ईशा अंबानी से पहले शनेल का ये आउटफिट लेडी गागा पहने दिख चुकी हैं. (Photo: ITG)
ईशा अंबानी से पहले शनेल का ये आउटफिट लेडी गागा पहने दिख चुकी हैं. (Photo: ITG)

बिजनेस की दुनिया से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स के रेड कार्पेट पर चलने तक, ईशा अंबानी का स्टाइल हमेशा सबसे जुदा होता है. वो न केवल अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स फैशन सेंस के लिए पहचानी जाती हैं, बल्कि अपने रॉयल अंदाज से भी सबको हैरान कर देती हैं. ईशा अंबानी ने हाल ही में फिर कुछ ऐसा पहना, जिसने सबको वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर ईशा कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका लुक किसी महारानी से कम नहीं लग रहा है. इस बार ईशा ने बेहद खूबसूरत गोल्डन विंटेज आउटफिट पहना, जिसने 90s के हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला दी.

खास बात ये है कि ईशा ने जो आउटफिट पहना था वो इससे पहले इंटरनेशनल पॉप स्टार लेडी गागा भी पहने नजर आ चुकी हैं. लेडी गागा के बोल्ड अंदाज के बाद अब ईशा अंबानी ने इस विंटेज आउटफिट को जिस रॉयल ग्रेस के साथ कैरी किया है, उसने सभी को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. चलिए जानते हैं ईशा ने क्या पहना और कैसे कैरी किया.

ईशा अंबानी (Photo: sweetbabyjamie)

1996 की विंटेज शनेल कुट्योर (Couture) में दिखीं ईशा अंबानी
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जैमी मिजराही ने इंस्टाग्राम पर ईशा अंबानी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में ईशा ने शनेल का बहुत ही रेयर ऑटे कॉट्यूर आउटफिट पहना था, जिसे दिग्गज डिजाइनर कार्ल लेगफेल्ड (Karl Lagerfeld) ने ऑटम/विंटर 1996 कलेक्शन के लिए डिजाइन किया था.

ये आउटफिट गोल्ड लीसेज क्विल्टेड पैंटसूट था, जिसे उन्होंने टैबविंटेज ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिपॉइक्स (Gripoix) बेल्ट के साथ पहना था. इस बेल्ट की कीमत करीब 31,56,800 रुपये बताई जा रही है. इस लुक की सबसे खास बात इसकी बेहद खूबसूरत कढ़ाई और शानदार डिजाइन था. आउटफिट पर गोल्डन डिटेलिंग की गई थी. इसके साथ ही इसे रॉयल और यूनिक बनाने के लिए इसमें रंग-बिरंगे स्टोंस लगे थे. ये स्टोन वर्क ने ईशा के आउटफिट को शाही बनाने का काम कर रहा था. ईशा ने इस पैंटसूट को बेहद शानदार ढंग से कैरी किया था, जिससे ये विटेंज आउटफिट मॉडर्न और फैशनेबल लग रहा था.

Advertisement
ईशा अंबानी (Photo: sweetbabyjamie)


ऐसे किया अपने लुक को स्टाइल
ईशा ने अपने इस रॉयल और ग्लैमरस लुक को बेहद एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया. उन्होंने आउटफिट के साथ शनेल का स्टाइलिश सुएड मिनी पाउच कैरी किया, जो ब्रांड के क्रूज 2025/26 कलेक्शन का हिस्सा है और उनके पूरे लुक को और क्लासी बना रहा था.

इसके साथ ईशा ने सैन लॉरॉन (Saint Laurent) के SL M161 सनग्लासेस पहने, जिनकी कीमत करीब €340 यानी लगभग 32 हजार रुपये बताई जा रही है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लग्जरी ब्रांड मानोलो ब्लाहनिक के कालास्ली 90 लेदर स्लिंगबैक सैंडल्स (Callasli 90 Leather Slingback Sandals) पहने थे. इन स्टाइलिश हील्स की कीमत करीब 1,29,156 लाख रुपये है, जिसने उनके पूरे लुक में और ज्यादा रॉयल टच जोड़ दिया.

ईशा ने अपने ग्लैमरस आउटफिट के साथ सटल मेकअप चुना. उनका ये मिनिमल मेकअप ग्लैम उनके लुक के साथ बहुत ही शानदार ढंग से मैच कर रहा था.

लेडी गागा भी पहन चुकी हैं यही आइकॉनिक आउटफिट
दिलचस्प बात ये है कि शनेल का यही गोल्डन आउटफिट साल 2011 में लेडी गागा भी पहन चुकी हैं. ऐसे में ईशा का ये फैशन मोमेंट और भी खास बन गया.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement