scorecardresearch
 

Hina Khan Karwa Chauth 2026 Mehndi: करवा चौथ पर 'दुल्हन' सी सजीं हिना खान, धर्म की दीवार तोड़ पति के लिए रखा व्रत; लगाई पिया के नाम की मेहंदी

Hina Khan Karwa Chauth 2026 Mehndi: करवा चौथ पर हिना खान का खास अंदाज देखने को मिला. एक्ट्रेस ने पति रॉकी जायसवाल के लिए हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाई. तस्वीरों में उनका दुल्हन जैसा लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
X
हिना खान ने पति रॉकी जैसवाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. (Photo: ITG)
हिना खान ने पति रॉकी जैसवाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. (Photo: ITG)

Hina Khan Karwa Chauth 2026 Mehndi: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान टीवी की उन मशहूर एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर अपने प्यार को हासिल किया है. हिना ने जून 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी रचाई थी. शादी के बाद हिना ने रॉकी के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था. इस साल हिना का दूसरा करवा चौथ है और पिछले साल की तरह इस बार भी उन्होंने रॉकी के लिए व्रत रखा है. 

हिना खान के लिए इस बार करवा चौथ का त्योहार बेहद खास है. प्यार के लिए धर्म की दीवारों से आगे बढ़कर शादी करने वाली हिना अपने पति रॉकी जैसवाल के लिए इस खास दिन को यादगार बना रही हैं. करवा चौथ के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाई है. उनकी तस्वीरों में मेहंदी से सजे हाथ और पैर देखकर फैंस की नजरें थम रही हैं. हिना का यह अंदाज किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रहा. चलिए देखते हैं कि हिना ने कैसी मेहंदी लगवाई.

हाथों-पैरों में मेहंदी, दुल्हन जैसा अंदाज
हिना खान ने करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगाई है. उनके हाथों पर मेहंदी का डिजाइन बेहद प्यारा लग रहा है, वहीं पैरों पर सजे पैटर्न भी उनके लुक को खास बना रहे हैं. मेहंदी के साथ उनके नाखूनों पर लगा गहरा रंग भी खूब जंच रहा है. एक्ट्रेस का यह अंदाज करवा चौथ के ट्रेडिशनल रंग में रंगा नजर आ रहा है. उनके हाथों और पैरों की मेहंदी देखकर साफ है कि उन्होंने इस खास मौके के लिए खास तैयारी की है.

कैसा है हिना खान की मेहंदी का डिजाइन?
हिना खान की मेहंदी का डिजाइन बेहद खूबसूरत, सिंपल और ट्रेंडी है. उनकी मेहंदी मशहूर आर्टिस्ट वीणा नागदा ने लगाई है. हिना के हाथों के पीछे जाल और अरेबिक स्टाइल का बारीक डिजाइन बना है. वहीं, उंगलियों पर बेल-बूटों वाली मेहंदी लगाई गई है. उनके पैरों पर भी फूलों और षटकोण के आकार वाला खूबसूरत डिजाइन बना है. पैरों की उंगलियों पर बनी मेहंदी की बॉर्डर और गहरे महरून रंग की नेल पेंट उनके लुक को और भी सुंदर बना रही है.

Advertisement

रॉकी के लिए खास है करवा चौथ
हिना खान और रॉकी जायसवाल का रिश्ता लंबे समय से चर्चा में रहा है. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जून 2025 में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. अलग-अलग धर्मों से आने वाले इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया. ऐसे में हिना का करवा चौथ के मौके पर सजना-संवरना और पति के लिए मेहंदी लगाना उनके फैंस के लिए भी खास है. उनकी तस्वीरें दिखाती हैं कि शादी के बाद यह त्योहार उनके लिए कितना मायने रखता है.


पहले करवा चौथ पर लाल सूट में सजी थीं हिना खान
साल 2025 में अपने पहले करवा चौथ के लिए हिना खान ने लाल रंग का सूट पहना था. मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और बालों में गजरा लगाकर हिना बेहद सुंदर लगी थीं. उन्होंने हाथों में पूजा की थाली लिए पति रॉकी जैसवाल संग खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों में रॉकी जैसवाल को हिना के पैर छूते भी देखा गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement