आजकल जेन जी के बीच स्किन केयर और मेकअप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर नए-नए ब्यूटी ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं, जिन्हें युवा भी आजमाना चाहते हैं. लेकिन हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना बजट में फिट नहीं बैठता. ऐसे में कुछ किफायती प्रोडक्ट्स आपकी ब्यूटी किट का हिस्सा बन सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 बजट-फ्रेंडली ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में.
1. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन स्किन की देखभाल के हर रूटीन का जरूरी हिस्सा है. ये स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में हेल्प करता है. जेन जी SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुन सकती है. बाजार में मिनिमलिस्ट, डॉट एंड की और लक्मे जैसे ब्रांड्स के किफायती ऑप्शन्स मौजूद हैं.
2. कलरफुल लिप बाम
अगर आपको हर रोज लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है, तो कलरफुल लिप बाम अच्छा ऑप्शन है. यह होंठों को नमी देने के साथ हल्का रंग भी देता है. इसे कॉलेज, ऑफिस या घूमने जाते वक्त आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. निविया, मेबेलिन और हिमालया जैसे ब्रांड्स में कई किफायती ऑप्शन मिल जाते हैं.
3. फेस वॉश
दिनभर धूल, पसीने और पॉल्यूशन के कॉन्टेक्ट में रहने के बाद चेहरे की सफाई जरूरी है. एक अच्छा फेस वॉश स्किन से गंदगी और एक्सट्रा तेल हटाने में मदद करता है. जेन जी अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सिंपल, सेटाफिल या गार्नियर जैसे ब्रांड्स के फेस वॉश चुन सकती है.
4. बीबी क्रीम
जिन लोगों को रोजाना हैवी फाउंडेशन लगाना पसंद नहीं है, उनके लिए बीबी क्रीम अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये चेहरे को हल्का कवरेज देती है और स्किन को एक समान लुक देने में मदद करती है. कॉलेज या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ये एक आसान ऑप्शन है. मेबेलिन और लक्मे जैसे ब्रांड्स में इसके किफायती ऑप्शन उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: Gen Z Memes: हर परेशानी पर मीम! आखिर Gen Z के ह्यूमर की ताकत क्या है?
5. मस्कारा
अगर आप बिना ज्यादा मेकअप किए अपनी आंखों को अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो मस्कारा आपकी मेकअप किट में जरूर होना चाहिए. ये पलकों को घना और लंबा दिखाने में मदद करता है. मेबेलिन, स्विस ब्यूटी और एसेंस जैसे ब्रांड्स में कम बजट में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं.
कम बजट में ऐसे बनाएं ब्यूटी रूटीन
जेन जी को ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते वक्त सिर्फ सोशल मीडिया के ट्रेंड्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. अपनी स्किन टाइप, जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स चुनना बेहतर है. हर वायरल प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है. सही फेस वॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन से त्वचा की देखभाल का एक बेसिक रूटीन शुरू किया जा सकता है.