scorecardresearch
 

NEET प्रदर्शन के दौरान 'मुल्ला' टिप्पणी पड़ी भारी, BJP नेता सी.टी. रवि पर FIR

कर्नाटक में बीजेपी एमएलसी सी.टी. रवि के खिलाफ कथित 'मुल्ला' टिप्पणी को लेकर चिकमगलूरु टाउन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. जामिया कमेटी के अध्यक्ष की शिकायत पर बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. आरोप है कि NEET विरोध प्रदर्शन पर दिए गए उनके भाषण से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता था.

Advertisement
X
बीजेपी नेता सीटी रवि. (Photo: Screengrabs)
बीजेपी नेता सीटी रवि. (Photo: Screengrabs)

कर्नाटक में बीजेपी एमएलसी सी.टी. रवि के खिलाफ कथित 'मुल्ला' टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर चिकमगलूरु टाउन पुलिस ने जामिया कमेटी के अध्यक्ष मुदस्सिर पाशा की शिकायत पर दर्ज की है. शिकायत में आरोप है कि 'यूथ फॉर नेशन' के विरोध प्रदर्शन के दौरान सी.टी. रवि ने भड़काऊ भाषण दिया, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता था. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सीटी ने दिया था ये बयान?
सीटी रवि ने कहा था कि मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि मुल्ला का NEET परीक्षा से क्या लेना-देना है? अगर आप उसका सीना चीरकर देखें, तो आपको तीन अक्षर भी नहीं मिलेंगे. फिर भी वह NEET के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई करने का दावा करता है. वह कहता है कि प्रधानमंत्री और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और 'मोदी हटाओ' का नारा लगाता है. CAA, NRC और कथित NEET प्रश्न-पत्र लीक के बीच क्या संबंध है?" आपको बता दें कि कांग्रेस के नीट विरोध के खिलाफ बीजेपी ने शुक्रवार को कर्नाटक में प्रदर्शन किया था. 

इधर, पिछले 5 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी (CJP)  का प्रोटेस्ट जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और सख्त सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया जाएगा. वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले हफ़्ते संसद के चल रहे सत्र में एक नया बिल पेश किया जाएगा, जिसमें पेपर लीक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के प्रावधान शामिल होंगे.

Advertisement

वहीं वीडियो में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बिल के ड्राफ़्ट को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंज़ूरी दे दी. इसी बीच पीएम मोदी ने शनिवार रात फिर इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि दोस्तों, आपका धन्यवाद. मुझे आधी रात को आपसे बात करने का मौका मिला. आपने मेरे वीडियो पर जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है और जो सकारात्मक सुझाव दिए हैं, उसके लिए सभी का धन्यवाद. आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहेगा. हमारे रिश्ते और मज़बूत होंगे. धन्यवाद, धन्यवाद दोस्तों.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement