scorecardresearch
 

जब पुलिस ने कहा- दरवाजा खोलो, चोर ने दिया मजेदार जवाब... हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

रोजाना कुछ मिनट खुलकर हंसना और मजेदार जोक्स पढ़ना मानसिक तनाव को कम करने का आसान तरीका हो सकता है. इससे मन हल्का महसूस करता है, मूड बेहतर बना रहता है और पूरे दिन सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखने में मदद मिलती है. आज (24 जुलाई) हम आपके लिए लेकर आए हैं जो ऐसे जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल हिंदी जोक्स
वायरल हिंदी जोक्स

>पुलिस- दरवाजा खटखटाते हुए....दरवाजा खोलो हम पुलिस हैं...
चोर- क्यों खोलूं?
पुलिस- क्योंकि हमें कुछ बात करनी है...
चोर- तुम कितने लोग हो?
पुलिस- हम तीन हैं...
चोर- तो आपस में बात कर लो...मेरे पास टाइम नहीं है!

 

>सास- दामाद आप काम क्या करते हैं?
दामाद- मैं पायलट हूं.
सास- अच्छा, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं?
दामाद- अरे मैं वो घर की शांदियों में ड्रोन उड़ाता हूं
सास हो गई बेहोश!

 

>यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to yamlok! 

 

ऐसे ही और जोक्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

>पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...? 
पति - पगली ऑल आउट पी ले.. 
छह सेकंड में काम शुरू...!

 

>रामू की 2 करोड़ की लॉटरी निकली 
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे, 
सोनू - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस कर दो..!

Advertisement

 

>पति- अरे! तुमने कहा था कि आज खाने में 2 option होंगे.
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है.
पत्नी- हां, तो 2 option ही तो हैं...
पहला-खाना है तो खाओ.
दूसरा- नहीं तो रहने दो!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement