scorecardresearch
 

Budh Uday 2026: कल अपनी ही राशि में उदित होंगे बुध, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य और किन्हें रहना होगा सावधान!

Budh Uday 2026: कल बुध ग्रह मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं, जिससे कई राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान.

Advertisement
X
उदयवान होकर बुध पांच राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. (Photo: ITG)
उदयवान होकर बुध पांच राशि के जातकों को शुभ परिणाम देने वाले हैं. (Photo: ITG)

Budh Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह अपनी ही स्वराशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, त्वचा, तर्कशास्त्र और संवाद कौशल का कारक माना जाता है. जब भी बुध ग्रह अस्त अवस्था से उदित होते हैं, तो उनसे जुड़े सभी क्षेत्रों में तेजी और शुभता आ जाती है. खास बात यह है कि मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं, इसलिए अपनी ही राशि में उनके उदित होने से उनकी शक्तियां कई गुना बढ़ जाएंगी.

इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं बुध के इस उदय से किन राशियों को बंपर लाभ होगा और किन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

बुध उदय का समय और महत्व

द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 जुलाई 2026 यानी कल बुध देव मिथुन राशि में उदित होंगे. जब कोई ग्रह सूर्य के अति निकट आने से अस्त हो जाता है, तो उसके शुभ फलों में कमी आ जाती है. लेकिन जैसे ही ग्रह उदित होता है, वह पूर्ण ऊर्जा के साथ फल देना शुरू कर देता है. बुध का अपनी ही राशि मिथुन में उदित होना शेयर बाजार, व्यापार, मीडिया, राइटिंग, नेटवर्किंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत है.

मेष राशि (Aries)
बुध का उदय आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की तारीफ होगी. व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)
बुध आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं. आपके आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे. करियर और बिजनेस में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे.

सिंह राशि (Leo)
आय के नए स्रोत निर्मित होंगे. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)
बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं. दशम भाव में उनके उदित होने से करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय बेहद अनुकूल है.

तुला राशि (Libra)
भाग्योदय के नए मार्ग खुलेंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है. विदेश से जुड़े व्यापार या ऑनलाइन काम करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा.

इन राशियों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि (Cancer)
बुध के प्रभाव से आपके अनचाहे खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है. धन के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर त्वचा या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

Advertisement

मीन राशि (Pisces)
पारिवारिक मामलों में थोड़ा तनाव या मतभेद देखने को मिल सकता है. जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय निर्णय न लें. काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement