scorecardresearch
 

कंजूस पति को लगा करंट तो कह दी ये बात... सुनते ही पत्नी को लगा जोर का झटका!

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं, हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल जोक्स.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> कंजूस पति को जब करंट लगा तो पत्नी बोली- आप ठीक तो हैं ना?
पति- फालतू की बात छोड़, मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा.
 पत्नी अभी भी झटके में...

 

> आधी रात को एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया... 
ममता- कौन है? 
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन? 
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन..!

 

> मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ.
छात्र- 'मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की हैं दो बेटी और मैं मरता हूं छोटी पे'
मास्टर जी बेहोश!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> कीटू - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए?
शीटू - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
कीटू- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स!
शीटू- वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी...

Advertisement

 

> पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं.
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है!!!

 

>पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
चिंटू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
चिंटू- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा- और तुम?
चिंटू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा गुस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
दे चप्पल, दे चप्पल...
 


(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement