scorecardresearch
 

Viral Jokes: शादी के बाद क्यों बदल गया पति? वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना जैसे कहीं खो सा गया है, जबकि एक छोटी सी मुस्कान भी पूरे दिन को बेहतर बना सकती है. अगर आप भी काम और टेंशन के बीच हल्का-फुल्का ब्रेक ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
देसी जोक्स
देसी जोक्स

> पत्नी- आप शादी के बाद से बदल गए हो, मुझ में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते.
पति- मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया था कि मुझे शादीशुदा महिलाओं में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है !!!

 

> गर्लफ्रैंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है. 
बॉयफ्रैंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये.
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ. 
गर्लफ्रैंड बेहोश..!

 

> लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- तमन्ना
लड़का- तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है!

 

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

> पत्नी- आज फिर शराब पी ली
टाइम देखो क्या हुआ है ?
पति- 12 में 5 कम.
पत्नी - और पियो शराब, अभी 7 बजे हैं और तुम्हें 12 में 5 कम नजर आ रहा है.
पति- तो 12 में 5 कम कितना होता है, अब बताओ शराब किसने पी है!!!

 

Advertisement

> पत्नी- मेरे भाई से भोजन के बारे में तो पूछ लो…
पति- साले साहिब, आप भोजन करके आए हो या फिर जाकर करोगे...!

 

> बेटा- पापा आप डॉक्टर कैसे बने?
पापा- बेटा, उसके लिये बहुत दिमाग की ज़रूरत पड़ती है.
बेटा- हां, जानता हूं, इसीलिए ही तो पूछ रहा हूं कि आप डॉक्टर कैसे बने?
पापा- दे थप्पड़...दे थप्पड़.

 

 > टीचर- इस वाक्य में खाली स्थान भरो,
900 चूहे खाकर बिल्ली...चली.
छात्र- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली.
टीचर- मजाक करता है?
छात्र- सर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया, वरना 900 चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी नहीं चल सकता!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement