scorecardresearch
 

दो लड़कियां झगड़ रही थी, तभी एक शराबी अचानक रुक गया... पढ़िए मजेदार चुटकुले

जिंदगी की व्यस्तता के बीच अगर मुस्कुराने का मौका मिल जाए तो दिन बन जाता है. ऐसे में मजेदार जोक्स न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि मन को भी सुकून और ताजगी का एहसास कराते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>एक शराबी घर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
पीछे दो लड़किया आपस में झगड़ रही थी.
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए.
दूसरी लड़की- नहीं, तेरी हो जाए.
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?

 

>वोटर-ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
अधिकारी-तीन महीने में.
वोटर-मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज.
डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है!!!

 

>राजू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
वीरू- बिजली विभाग.
रीजू- वो कैसे?
वीरू- हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा...!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

>पति- इस महीने में तुम्हें और पैसे नहीं दूंगा.
पत्नी- आप बस मुझे 500 रुपए उधार दे दो.
आपकी तनख्वाह मिलने पर मैं आपको पैसे वापस
कर दूंगी.!!!

 

>चिंटू- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी
कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं...
मिंटू- तो फिर तुमने क्या किया ?
चिंटू- मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी...
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!!!

Advertisement

 

>टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं..?
मिंटू- सर लड़के चोर होते हैं...!
टीचर- कैसे...?
मिंटू- क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है...!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement