scorecardresearch
 

Daler Mehndi Health Update: कॉन्सर्ट विवाद के बीच दलेर मेहंदी के बेटे ने बताया पापा का हाल, दी हेल्थ अपडेट

उत्तराखंड के नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें राज्य मंत्री ने उन्हें शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था. इस विवाद के बीच उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत को लेकर फैंस को भरोसा दिलाया कि दलेर मेहंदी पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Advertisement
X
 कैसी है दलेर मेहंदी की तबीयत? (Photo: Instagram @
कैसी है दलेर मेहंदी की तबीयत? (Photo: Instagram @

उत्तराखंड में एक नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर बयान दिया है. गुरदीप ने फैंस को भरोसा दिया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं. हालांकि, उन्होंने इस मामले पर सीधा कोई कमेंट नहीं किया. 

कैसी है दलेरी मेहंदी की तबीयत?
IANS से बातचीत में गुरदीप मेहंदी ने पिता की तबीयत को लेकर चल रही चिंता का जवाब देते हुए कहा- वो फर्स्ट क्लास हैं, जबरदस्त हैं, सुपरहिट हैं और बेस्ट ऑफ लक. 

उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस विवाद में आ गई थी, जब राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके शो के बीच में ही रुकवा दिया. मंत्री ने आरोप लगाया कि गायक शराब के नशे में थे और भारी फीस लेने के बावजूद उनकी परफॉर्मेंस खराब रही. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि क्या दलेर मेहंदी लाइव गाने की बजाय लिप-सिंक कर रहे थे. 

इस विवाद के बाद मिका सिंह, पलाश सेन, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी समेत कई सेलेब्स ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है.

Advertisement

अपने भाई का बचाव करते हुए मिका सिंह ने एक वीडियो में कहा- मैंने खबरें देखीं. तुम लोगों ने ये बात फैलाई कि दलेर मेहंदी नशे में गा रहे थे. वो गा नहीं पा रहे. पहले तो मैं सबसे पूछना चाहता हूं, वो पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं. क्या तुमने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी बर्थडे पार्टीज में शराब खुलकर बहती देखी है?

उन्होंने आगे कहा, नहीं, तुमने नहीं देखा. अगर खुद नहीं देखा, तो ये कैसे कह सकते हो कि वो खड़े भी नहीं हो पा रहे थे? कलाकारों के तौर पर हम अक्सर किसी के कहने पर शो करने के लिए हामी भर देते हैं और कहते हैं, ‘हां, हम शो करेंगे.’ भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो, फर्क नहीं पड़ता. अगर मैं बीमार हूं और परसों मेरा शो है, लेकिन मैंने कमिटमेंट कर दिया है, तो चाहे बजट बड़ा हो या छोटा, मैं उसे निभाऊंगा. दलेर मेहंदी ने भी शायद यही किया होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement