scorecardresearch
 

Desi Chutkule: हंसने-मुस्कुराने के लिए पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल ये मजेदार जोक्स

जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं, हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल जोक्स.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> रोगी- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था.
डॉक्टर- तो अब क्या?
रोगी- आपने नहाने को मना किया था,
आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलूं..
अब नहा लूं क्या?

 

> गप्पू एक बार Double Decker बस में चढ़ गया.
कंडक्टर ने उसे ऊपर भेज दिया, गप्पू थोड़ी ही देर में भागता हुआ वापिस आया
और बोला, साले मरवाएगा क्या... ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है..!!

 

> मोनू का सर फट गया
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
मोनू- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था,
एक आदमी ने कहा, 'कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर'!!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> गोलू- पेड़ पर उल्टा लटका हुआ था,
मोलू ने पूछा- क्या हो गया?
गोलू- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए..!!

 

> पत्नी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी,
तो जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे,
मुझे ज्यादा खिलाते थे.
पति - तो ?
पत्नी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते ?
पति- क्यूंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गयी हो...!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement