scorecardresearch
 

Eiffel Tower पर गिरी बिजली, फिर भी क्यों नहीं होता कोई नुकसान? जानिए राज

पेरिस में आए तेज तूफान के दौरान एफिल टॉवर पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नजारा डरावना था, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस टॉवर को ऐसी घटनाओं के लिए ही तैयार किया गया है.

Advertisement
X
देखिए, Eiffel Tower पर बिजली गिरने का पल (Photo:X/@surajit_ghosh2)
देखिए, Eiffel Tower पर बिजली गिरने का पल (Photo:X/@surajit_ghosh2)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में तेज तूफान के दौरान एफिल टॉवर पर बिजली गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में काले बादलों के बीच अचानक तेज चमक दिखाई देती है. कुछ ही सेकंड में बिजली सीधे 330 मीटर ऊंचे टॉवर से टकराती नजर आती है. इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया.हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें डरने की जरूरत नहीं है. एफिल टॉवर को ऐसी बिजली झेलने के लिए ही बनाया गया है.

हर साल 5 से 10 बार गिरती है बिजली

विशेषज्ञों के मुताबिक, एफिल टॉवर पर हर साल 5 से 10 बार बिजली गिरती है. इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी ऊंचाई है. बिजली अक्सर सबसे ऊंची धातु की संरचना पर गिरती है, क्योंकि उसे वहीं से जमीन तक सबसे आसान रास्ता मिलता है.

फिर भी क्यों नहीं होता नुकसान?

एफिल टॉवर फैराडे केज सिद्धांत पर काम करता है. यानी बिजली से सुरक्षा देने वाली धातु संरचना बिजली का पूरा करंट लोहे के ढांचे से होकर सीधे जमीन में चला जाता है. इससे टॉवर के अंदर मौजूद लोगों को कोई खतरा नहीं होता.टॉवर में आधुनिक सर्ज प्रोटेक्शन सिस्टम भी लगा है. यह लिफ्ट, लाइट, संचार प्रणाली और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखता है.

देखें वीडियो

क्या बिजली गिरने पर टॉवर बंद हो जाता है?

Advertisement

तेज तूफान या तेज हवा चलने पर सुरक्षा के लिए टॉवर के कुछ हिस्से बंद किए जा सकते हैं. लेकिन सिर्फ बिजली गिरने से टॉवर को नुकसान पहुंचना बेहद दुर्लभ है.

क्यों बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं?

पश्चिमी यूरोप इस समय भीषण गर्मी और तेज तूफानों का सामना कर रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्म हवा में ज्यादा नमी होने से गरज-चमक वाले तूफान तेजी से बनते हैं.इसलिए पेरिस में दिखा यह नजारा भले ही डरावना लगे, लेकिन इंजीनियरिंग के लिहाज से एफिल टॉवर बिजली गिरने के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में गिना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement