scorecardresearch
 

IRCTC की नई वेबसाइट आने वाली है... टिकट बुक करने के ये सिस्टम बदल जाएंगे?

पिछले महीने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. इस नई वेबसाइट में क्या- क्या नई खूबियां होंगी और क्या बदल जाएगा. इसकी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में जानते हैं आखिर नई वेबसाइट में किस तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी.

Advertisement
X
15 जुलाई के बाद बदल जाएगी IRCTC की वेबसाइट (Photo - AI Generated)
15 जुलाई के बाद बदल जाएगी IRCTC की वेबसाइट (Photo - AI Generated)

IRCTC की नई वेबसाइट आने वाली पिछले महीने ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि 15 जुलाई तक नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. इसके बाद लोगों को टिकट बुकिंग में सहुलियत होगी. ऐसे में जानते हैं कि चर्चा में इस नई वेबसाइट में किन चीजों में बदलाव की बात कही जा रही है और यह किस तरह से लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजन होगी. 

कुछ दिनों पहले रेल मंत्री ने जयपुर के एमएनईटी के छात्र- छात्राओं से टिकट बुकिंग में होने वाली समस्याओं को सुना था और तुरंत ही इसे ठीक करने और बुकिंग प्रोसेस में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था. छात्रों ने मंत्री से टिकट बुकिंग के दौरान कैप्चा सिस्टम और अन्य गैर जरूरी पॉप से छुटकारा दिलाने और बुकिंग में तेजी लाने की बात कही थी. 

उस वक्त अधिकारियों से बात करने के बाद उन्होंने कहा था कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. ऐसे में अब हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि नई वेबसाइट और नई टिकट बुकिंग सिस्टम में नया क्या होगा?

वेबसाइट में  क्या नया होगा
रेल मंत्री द्वारा नई वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा से पहले से ही यह चर्चा थी कि भारतीय रेलवे अगस्त से 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को बदल देगा. इसमें भी रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि नया रिजर्वेशन सिस्टम तेज होगा और इसमें यात्रियों को टिकट बुक करने में ज्यादा परेशानी और समय नहीं लगेगा. 

Advertisement

नई वेबसाइट पर पेज तेजी से खुलेंगे. खासकर तत्काल बुकिंग के दौरान वेबसाइट धीमी नहीं होगी. बेहतर यूजर अनुभव के लिए कैप्चा सिस्टम से छुटकारा मिलेगा और बुकिंग में टाइम कम लगेगा. इस दौरान कोई अनावश्यक पॉप अप या ग्राफिक्स भी पेज पर नहीं आएगा. 

AI से पता चलेगा कि टिकट कब तक कन्फर्म होगा
नए सिस्टम में सबसे खास फीचर AI बेस्ड टिकट बुकिंग या वेटिंग प्रिडिक्शन की सुविधा है. इससे टिकट बुक करते वक्त यात्रियों को पता चल पाएगा कि उनकी वेटिंग या आरएसी टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. इस फीचर की सुविधा से टिकट कन्फर्म होने की सटीकता काफी हद तक बढ़ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: रेलवे अगस्त से बदलेगा 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम! किन चीजों में होगा बदलाव?

नए सिस्टम के तहत नई वेबसाइट और ऐप पर यात्रियों के बेहतर अनुभव मिलेगा और टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर पर दबाव भी कम पड़ेगा. इस वेबसाइट पर फेस्टिवल के दौरान एक साथ ज्यादा बुकिंग होने से वेबसाइट स्लो हो जाने की समस्या से निजात मिलेगा.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement