scorecardresearch
 

भारत का कौन सा शहर ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है?

तमिलनाडु का छोटा तटीय शहर थारंगमबाड़ी, जिसे ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ कहा जाता है, अपने डेनिश इतिहास, फोर्ट डान्सबोर्ग और खूबसूरत समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है.

Advertisement
X
इस जगह को 'Land of the Singing Waves' भी कहा जाता है. ( Photo: Pexels)
इस जगह को 'Land of the Singing Waves' भी कहा जाता है. ( Photo: Pexels)

भारत एक बहुत ही खूबसूरत और विविधता से भरा देश है. यहां ऊंचे पहाड़, नदियां, समुद्र, जंगल और अलग-अलग संस्कृतियां देखने को मिलती हैं. हर राज्य और शहर की अपनी एक खास पहचान होती है. कई बार भारत की कुछ जगहों को उनकी खासियत के कारण दूसरे देशों के नाम से भी बुलाया जाता है. ऐसा ही एक नाम है- ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’.

यह नाम सुनकर मन में सवाल आता है कि आखिर भारत में कौन सी जगह डेनमार्क जैसी है और उसे यह नाम क्यों दिया गया है. आइए जानते हैं.

कौन सा स्थान ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ कहलाता है?
तमिलनाडु राज्य में स्थित Tharangambadi (जिसे ट्रैंक्वेबार भी कहा जाता है) को ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यह एक छोटा सा समुद्र किनारे बसा शहर है, जो अपनी खूबसूरती और इतिहास के लिए जाना जाता है. ‘थारंगमबाड़ी’ नाम का मतलब होता है - गाती हुई लहरों की जगह.

इसे ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ क्यों कहा जाता है?
इसका सबसे बड़ा कारण इसका इतिहास है. साल 1620 से लेकर 1845 तक यह जगह डेनमार्क (Denmark) के कब्जे में थी. उस समय यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक बंदरगाह (port) था. आज भी यहां की इमारतों, सड़कों और किलों में डेनमार्क की झलक साफ दिखाई देती है.

Advertisement

यही वजह है कि इसे ‘डेनमार्क ऑफ इंडिया’ कहा जाता है.

यहां क्या-क्या खास है?

1. फोर्ट डान्सबोर्ग (Dansborg Fort)
यहां एक बहुत ही मशहूर किला है- Dansborg Fort. यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डेनिश किला माना जाता है. इसका रंग पीला है और यह समुद्र किनारे बना हुआ है. यह आज भी बहुत अच्छी हालत में मौजूद है

2. भारत का पहला प्रिंटिंग प्रेस
थारंगमबाड़ी में भारत का पहला प्रिंटिंग प्रेस लगाया गया था. इसे जर्मन मिशनरियों ने शुरू किया था.यह भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है

3. 'Land of the Singing Waves'
यहां का समुद्र तट बहुत खास है. जब लहरें रेत से टकराती हैं, तो एक अलग तरह की आवाज़ आती है.ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रेत में खास प्रकार के कण होते हैं. इसी वजह से इसे 'Land of the Singing Waves' कहा जाता है.

4. साफ हवा और अच्छा वातावरण
यह जगह 'ओजोन बेल्ट' का हिस्सा मानी जाती है. यहां की हवा बहुत साफ और ताज़ा होती है. यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

5. सुनामी में भी बचा किला
2004 में आई सुनामी में भी यह किला सुरक्षित रहा. इसकी खास बनावट (ढलान वाली दीवारें) लहरों की ताकत को कम कर देती हैं. इसलिए इसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement