scorecardresearch
 

रसोई गैस को लेकर हल्द्वानी में पैनिक, इंडक्शन और एयर फ्रायर की डिमांड अचानक बढ़ी

हल्द्वानी में एलपीजी गैस की संभावित कमी की आशंका के बीच लोग अब बिजली से चलने वाले कुकिंग उपकरण खरीद रहे हैं. इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर की मांग अचानक बढ़ गई है. व्यापारियों के अनुसार बिक्री में उछाल आया है. प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी है.

Advertisement
X
इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर की बिक्री में अचानक उछाल (Photo: Screengrab)
इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर की बिक्री में अचानक उछाल (Photo: Screengrab)

कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हलद्वानी में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच लोगों को आशंका है कि अगर युद्ध लंबा चला तो गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इसी डर के कारण लोग एलपीजी का विकल्प तलाशने लगे हैं और बिजली से चलने वाले कुकिंग उपकरण खरीद रहे हैं.

शहर में अचानक से इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंसेज की मांग बढ़ गई है. खासतौर पर इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर की बिक्री में तेजी देखी जा रही है. इन उपकरणों के जरिए गैस के बिना भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है, इसलिए लोग इन्हें घर में रखने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं.

इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर की बिक्री में अचानक उछाल

हल्द्वानी की एक ग्राहक मीनाक्षी भट्ट का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना जरूरी समझा. उनका कहना है कि अगर गैस की कमी हो जाए तो घर में खाना बनाने में परेशानी न हो.

इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदार भी मान रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में कुकिंग अप्लायंसेज की मांग अचानक बढ़ गई है. एक दुकानदार रोहन फर्त्याल के अनुसार पहले इन उपकरणों की बिक्री सामान्य थी, लेकिन अब लोग तेजी से इंडक्शन, ओवन और एयर फ्रायर खरीद रहे हैं.

Advertisement

हालांकि प्रशासन ने लोगों की चिंता को देखते हुए गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है. इस बारे में Manjunath TC, एसएसपी नैनीताल ने बताया कि गैस की सप्लाई और वितरण पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की कालाबाजारी या अन्य संकट पैदा न हो सके.

कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

जानकारी के अनुसार कुमाऊं के छह जिलों में करीब साढ़े चौदह लाख घरेलू और कमर्शियल गैस कनेक्शन हैं. इनमें से ज्यादातर सप्लाई Indian Oil Corporation के पास है. फिलहाल कंपनी की ऑनलाइन गैस बुकिंग सेवा भी प्रभावित बताई जा रही है और गैस की उपलब्धता को देखते हुए बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है.

इसी कारण कई लोग एहतियात के तौर पर बिजली से चलने वाले कुकिंग उपकरण खरीद रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में घर की रसोई प्रभावित न हो.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement