scorecardresearch
 
भूकंप के झटके से हिली उत्तराखंड की धरती

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महूसस किए गए हैं. यहां देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली सहित गढ़वाल के सभी जिलों में भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है. इसका केंद्र केदारनाथ के नजदीक गौरीकुंड बताया जा रहा है. अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Advertisement
X
केदारनाथ (फाइल)

इससे पहले 1 जून को पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 24 मई को चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी. इसका केंद्र चमोली जिला था.

बताते चलें 25 अप्रैल को के शक्तिशाली झटकों के बाद से ही यह सिलसिला जारी है. 30 मई को जापान में भी गए थे. इसका असर भारत पर भी पड़ा था. दिल्ली-एनसीआर की धरती भी हिल गई थी.

Advertisement
Advertisement