scorecardresearch
 

चित्रकुट: एयरफोर्स का ट्रेनिंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, खोजबीन में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान चित्रकूट के जंगल में गिरा है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान हो गया. विमान चित्रकूट के जंगल में गिरा है.

विमान में कथित तौर पर दो पायलट सवार थे, लेकिन फिलहाल इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है. चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने सिर्फ इतना बताया है कि उन्हें विमान गिरने की जानकारी मिली है. पुलिस की टीम को जंगलों में तलाश रही है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही इसके बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी.

विमान पर मानिकपुर थानाक्षेत्र के कल्दा गांव के समीप दभौरा जंगल के ऊपर गुजर रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि विमान में दो पायलट सवार थे. विमान जिस जंगल में है, वह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है. यह जगह चित्रकूट मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Advertisement

इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement