scorecardresearch
 

उन्नाव रेप पीड़िता का परिवार अड़ा, CM योगी के आने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार ने उसके परिवार को बतौर मुआवजा 25 लाख रुपये देने का ऐलान भले ही कर दिया है, लेकिन परिजन मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े हैं. परिवार का कहना है कि वो सीएम योगी से मिले बगैर शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

Advertisement
X
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

  • सीएम योगी से मिले बगैर शव का अंतिम संस्कार नहीं: पीड़ित परिवार
  • पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार ने उसके परिवार को बतौर मुआवजा 25 लाख रुपये देने का ऐलान भले ही कर दिया है, लेकिन परिजन मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े हैं. परिवार का कहना है कि वो सीएम योगी के आने से पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

रेप पीड़िता का शव शनिवार रात उन्नाव पहुंचा, जहां परिवार की ओर से कहा गया कि उसके शव को जलाया नहीं जाएगा बल्कि दफनाया जाएगा. वहीं रविवार सुबह एक तरफ जहां सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार की खबर है, वहीं इस बीच परिजनों ने कहा है कि जब तक सीएम योगी उनसे मिलने नहीं आते तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

Advertisement

बता दें कि पीड़िता के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है. साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को एक घर और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया है.

वहीं उन्नाव गैंगरेप कांड को लेकर विपक्ष का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्ष ने यूपी में योगी सरकार की घेराबंदी की है और जल्द इंसाफ की मांग उठाई है. उन्नाव मामले में शनिवार को धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement