scorecardresearch
 

सहारनपुर जाएंगी मायावती, खोई जमीन फिर से हासिल करने की कोशिश

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मंगलवार को जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे सहारनपुर के दौरे पर हैं. मायवती यहां दलित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी.

Advertisement
X
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मंगलवार को जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे सहारनपुर के दौरे पर हैं. मायावती यहां दलित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी.

इससे पहले मायावती ने यूपी की बीजेपी सरकार पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया. मायावती ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार दलितों और अल्पसंख्यों की विरोधी है. मायावती ने सहारनपुर की घटना को दलितों पर अत्याचार के उदाहरण के तौर पर बताया.

योगी सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप
बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा. मायावती ने कहा कि सहारनपुर घटना में प्रदेश सरकार ने कार्रवाई नहीं की.


मायावती ने कहा कि मुझे इलाके में हेलीकॉप्टर से जाने की परमिशन नहीं दी गई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ितों की योगी सरकार में दलित पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया. मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार विफल हो गई है और समाज का कमजोर तबका नाराज है.

Advertisement


सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. जिसके बाद विशेष जाति पर दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया था. फिलहाल इलाके में हालात नाजुक बने हुए हैं.


इस मामले में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद बीते रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement