scorecardresearch
 

UP में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल जे जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि जिले में शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक और पिकप वैन की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में पिकप वैन पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, भी हुए, जिन्हें पहले गोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शादी समारोह से रोड लाईट लेकर लौट रही पिकप वैन को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. इस जोरदार भिड़ंत में पिकप वैन में सवार कौशल, होली, बाबादीन व ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई. चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.'

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement