scorecardresearch
 

हैदराबाद: इबोला आशंका के बीच दो सूडानी नागरिक आइसोलेशन में, जांच जारी

हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में बुखार के लक्षण दिखने पर एक और सूडानी नागरिक को भर्ती किया गया है. इसके साथ ही अस्पताल में इबोला संबंधित मामलों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
X
जांच रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार. (File Photo: ITG)
जांच रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार. (File Photo: ITG)

हैदराबाद में इबोला इन्फेक्शन की आशंका के चलते एक और सूडानी नागरिक को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसके साथ ही अस्पताल में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

एजेंसी के मुताबिक, नया मामला एक 20 वर्षीय सूडानी स्टूडेंट का है, जिसे बुखार आने के बाद एक प्राइवेट अस्पताल से गांधी अस्पताल रेफर किया गया था. उसे गुरुवार शाम भर्ती किया गया था. डॉक्टरों का कहना है कि शुक्रवार सुबह तक उसकी स्थिति में सुधार देखा गया और उसे बुखार नहीं था. उसके संपर्क में आए अटेंडेंट को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है.

इससे पहले 35 वर्षीय एक अन्य सूडानी नागरिक को भी गांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. यह व्यक्ति गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उसे बुखार पाया गया था. उसे तुरंत अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: कांगो में इबोला से 321 बीमार, 48 की मौत, भारतीय कंपनी सहित 3 समूहों को वैक्सीन के लिए फंड जारी

Advertisement

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 35 वर्षीय मरीज कंधे की सर्जरी के लिए हैदराबाद आया था. शुक्रवार सुबह तक उसमें कोई लक्षण नहीं पाए गए और वह पूरी तरह असिम्प्टोमैटिक बताया गया है.

तेलंगाना सरकार ने गांधी अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है, ताकि ऐसे संदिग्ध मामलों को अलग रखकर निगरानी की जा सके. हालांकि अभी तक दोनों मामलों में इबोला की पुष्टि नहीं हुई है और सभी टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है और प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की सख्त स्क्रीनिंग की जा रही है. WHO के अनुसार, इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित जानवरों या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकती है. फिलहाल हैदराबाद में स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है और हर संदिग्ध मामले की गहन जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement