हैदराबाद के जुबली हिल्स में रविवार को व्यवसायी क्रांति रेड्डी द्वारा चलायी जा रही तेज रफ्तार Ferrari नियंत्रण खो बैठी और सड़क के दूसरी दिशा में जाकर कई वाहनों से टकरा गई. टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कई कारें और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि Ferrari भी डैमेज हो गई.
पुलिस के अनुसार, कार में ब्रेक फेलियर और स्टीयरिंग लॉक की समस्या के कारण यह हादसा हुआ. सामने से आ रहे लोगों को चोटें आई और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.
सड़क के बीच स्थित एक लाइट मास्ट भी गिर गया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क को साफ करने के प्रयास शुरू किए. ट्रैफिक प्रभावित हुआ और वाहनों को डायवर्ट किया गया. पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. हादसे के वास्तविक कारण और घायल लोगों की पहचान की जानकारी अभी नहीं मिली है. यह घटना ऐसे समय में आई है जब लक्जरी और प्रीमियम कारों के तेज ड्राइविंग के मामलों में बढ़ती चिंता देखी जा रही है.