उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. फतेहपुर के एसपी ने बताया कि अब कोल्ड स्टोरेज से गैस नहीं लीक हो रही है और प्लांट में फंसे 42 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बता दें कि रविवार देर रात कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने की खबर मिली थी.
No leakage now, 42 workers have been evacuated. Ammonia is not so lethal: Fatehpur SP on cold storage ammonia leak
— ANI UP (@ANINewsUP)
प्रशासन ने इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों को वहां से हटाया. दो किलोमीटर के दायरे में यातायात रोक दिया गया था और अग्निशमन की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया.
: Outer perimeter of the site where ammonia leak took place at cold storage in Fatehpur's Jahanabad area, labourers feared trapped:
— ANI UP (@ANINewsUP)
बता दें कि इससे पहले कानपुर में भी एक के बाद अमोनिया लीक हुआ था, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई थी. उस हादसे में भी हवा में अमोनिया होने की वजह से राहत और बचाव काम में काफी बाधा पहुंची थी.