अमेरिकी राष्ट्रपति बराक . लेकिन अपनी भारत यात्रा के दौरान वो कहां और कब जाएंगे
इसकी जानकारी अभी तक गुप्त रखी गई है. ओबामा की भारत यात्रा से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर अमेरिकी और भारतीय
एजेंसियां दोनों मुस्तैद हैं. 16 जनवरी को दिल्ली में अमेरिकी एडवांस टीम और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच मैराथन बैठक
हुई जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा हुई. इस चर्चा के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ओबामा आगरा जा सकते हैं.
27 जनवरी को ओबामा पत्नी मिशेल ओबामा के साथ ताजमहल देखने जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी एडवांस टीम ने
कहा कि दिल्ली-आगरा हाइवे पर सभी दुकानों और ढाबों को बंद रखा जाए. सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि
आतंकवादी आगरा मार्ग पर मौजूद रेस्तरां और होटलों को निशाना बना सकते हैं. इसलिए अमेरिकी अधिकारी चाहते हैं कि
ओबामा की प्रस्तावित यात्रा से कम से कम एक दिन पहले इस मार्ग पर रुकने और ठहरने की सभी जगहों को पूरी तरह से बंद कर
दिया जाए.
अमेरिकी एडवांस के पास यह पावर है कि वो ओबामा की पूरी यात्रा डिजाइन करे, इसलिए जहां जहां टीम मुआयना कर रही है,
ऐसा माना जा रहा है कि ओबामा वहां जा सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में 'प्री-एडवांस टीम' ने आगरा और दिल्ली का दौरा
किया था.
इमरजेंसी एक्जिट की मांग
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने ओबामा और उनके दस्ते के लिए आपातकालीन निकासी मार्ग की व्यवस्था करने
की भी मांग रखी है.
वाराणसी दौरे को लेकर संशय बरकरार
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. माना जा रहा है कि ओबामा इस शहर में दस्तक दे सकते हैं. हालांकि
ओबामा के बिजी शिड्यूल और सुरक्षा को देखते हुए अभी तक कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है.