विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर रेफ्रिजरेटर से जुड़ी समस्या को लेकर ट्वीट करने वाले एक शख्स को ऐसा जवाब दिया है कि शायद ही वह दोबारा कभी उन्हें टैग करने की सोचे.
दरअसल, ट्विटर पर वेंकट नाम के शख्स ने को टैग करते हुए लिखा कि सैमसंग ने उसे एक डिफेक्टिव रेफ्रिजरेटर दिया है और अब बदलने को तैयार नहीं है. उसने बाकायदा सीरियल नंबर भी मेंशन किया था.
Samsung REFRIGERATOR (RT28K3922RZ/HL), bearing serial # (03E04PAH201870M). is forcing me go for repair.
— Venkat (@M_VenkatM)
इसके जवाब में विदेश मंत्री ने लिखा कि वह रेफ्रिजरेटर से जुड़ी नहीं निपटा सकती हैं, क्योंकि वह इंसानों से जुड़ी समस्याएं सुलझाने में व्यस्त हैं.
Brother I cannot help you in matters of a Refrigerator. I am very busy with human beings in distress.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
बिना वजह भी टैग करते हैं लोग
बता दें कि ट्विटर पर रोजाना लोग अपनी समस्याओं को लेकर कंपनियों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी टैग करते हैं, ताकि शायद कंपनियां कुछ एक्शन लें. हालांकि ऐसे ट्वीट पर ज्यादातर कभी मंत्रियों की ओर से जवाब नहीं दिया जाता.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर लोगों की समस्याएं सुनती रही हैं और उन पर एक्शन भी लेती रही हैं.