यूक्रेन में दो भारतीय छात्रों की हत्या पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुख जताया है. सुषमा ने सोमवार को ट्वीट किया कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और विदेश मंत्रालय उनकी हर संभव मदद करेगा.
Our Embassy is in touch with authorities and monitoring the case. My heartfelt condolences to bereaved families. We promise them all help./4
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
बता दें कि एनपी राज्य में रविवार को हॉट लाइन 102 के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर की गली में पड़े हैं, जबकि एक युवक चाकू से घायल गंभीर स्थिति में है. मौके पर पहुंची पुलिस को प्रणव शांडिल्य और अंकुर सिंह मृत अवस्था में मिले थे.
I am sorry two Indian students Pranav Shandilya Muzaffarnagar and Ankur Singh (Ghaziabad) were stabbed to death in Ukraine on 10.4.2016./1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
इस घटना में एक अन्य भारतीय छात्र इंद्रजीत सिंह चौहान पर भी जानलेवा हमला किया गया था, जो फिलहाल अस्पताल में है. सुषमा ने बताया कि इंद्रजीत के बयान के आधार पर यूक्रेन के कुछ स्थानीय नागरिकों को सीमा पार करते वक्त गिरफ्तार किया गया है.
Inderjeet Singh Chauhan (Agra) is recuperating in hospital. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
Based on his statement, the police have apprehended Ukraine nationals while they were trying to cross the Ukraine border. /3
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
विदेश मंत्री ने कहा कि है और केस पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए है.
यूक्रेन में मारे गए छात्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. प्रणव शांडिल्य मुजफ्फरनगर का जबकि अंकुर सिंह गाजियाबाद का रहने वाला था. इंद्रजीत आगरा का रहने वाला है.