भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र में हिस्सा लिया. दरअसल रैना ने अपने शहर गाजियाबाद में बुधवार को पीएम को पूरा किया. सफाई मिशन में हिस्सा लेने के बाद रैना ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया.
उन्होंने सफाई के इस अभियान की कड़ी को आगे बनाए रखने के लिए नौ लोगों को नॉमिनेट भी किया. उन्होंने क्रिकेट जगत से प्रवीण कुमार, आरपी सिंह और पीयूष चावला को चैलेंज दिया. इसके अलावा उनके द्वारा चैलेंज किए गए अन्य लोगों में हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश, सायना नेहवाल, सिंगर श्रेया घोषाल, सोनू निगम, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और श्रीकांत भी शामिल हैं.Swatcch Bharat abhiyaan is a synonym of patriotism. Feel elated at having completed my challenge. Thanks
— Suresh Raina (@ImRaina)
I nominate my teammates PK, RP, Piyush. Srijesh, Saina Nehwal ,Shreya Ghosal, Sonu Nigam, Rajiv Shukla, Srikant
— Suresh Raina (@ImRaina)
रैना ने अपने सफाई मिशन की तस्वीरें भी साझा की.
— Suresh Raina (@ImRaina)
— Suresh Raina (@ImRaina)
आपको याद दिला दें कि 8 नंवबर को वाराणसी में मोदी ने गंगा किनारे जो सफाई अभियान की शुरुआत की थी उसमें उन्होंने नौ दूतों को अपने अभियान से जोड़ा था इसमें क्रिकेटर सुरेश रैना भी एक थे.
वैसे मोदी के सफाई अभियान को अन्य क्रिकेटरों ने भी हाथों हाथ लिया है. दिल्ली में शिखर धवन बंगाली मार्केट में झाड़ू लगाते दिखे.