scorecardresearch
 

मुंबई-वाराणसी और लखनऊ-भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

रेलगाड़ी संख्‍या 01027 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई-वाराणसी साप्‍ताहिक स्‍पेशल (5 फेरे) दिनांक 24.04.18 से 22.05.18 तक प्रत्येक मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई से सुबह 06.45 प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे ने कई साप्ताहिक ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. रेलवे ने गाड़ी संख्‍या 01027/01028 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई-वाराणसी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई साप्‍ताहिक स्‍पेशल और 01683/01684 भोपाल-लखनऊ-भोपाल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन करेगी. रेलगाड़ी संख्‍या 01027/01028 साप्‍ताहिक स्‍पेशल 10 फेरे लगाएगी.

रेलगाड़ी संख्‍या 01027 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई-वाराणसी साप्‍ताहिक स्‍पेशल (5 फेरे) दिनांक 24.04.18 से 22.05.18 तक प्रत्येक मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई से सुबह 06.45 प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

वापसी दिशा में 01208 वाराणसी- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्‍बई साप्ताहिक स्पेशल (5 फेरे) दिनांक 25.04.18 से 23.05.18 तक प्रत्येक बुधवार दोपहर 01.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय 04.15 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुम्बई पहुंचेगी.

एक वातानुकूलित 3 टीयर, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 5 सामान्य श्रेणी और 2 विक्लांग अनुकूल सह द्वितीय श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कल्याण इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर और छियोकी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Advertisement

रेलगाड़ी संख्‍या 01683/01684 भोपाल-लखनऊ-भोपाल साप्ताहिक स्पेशल 20 फेरे लगाएगी. 01683 भोपाल-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल स्‍पेशल (10 फेरे) दिनांक 26.04.2018 से 28.06.2018 तक प्रत्येक वीरवार को भोपाल से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 08.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 01684 लखनऊ-भोपाल स्‍पेशल (10 फेरे) दिनांक 27.04.18 से 29.06.18 तक प्रत्येक शुक्रवार लखनऊ से मध्यरात्रि 00.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाह्न 11.30 बजे भोपाल पहुंचेगी.

एक 2 टीयर, 3 वातानुकूलित 3 टीयर, 10 शयनयान, 4 जनरल और 2 विक्लांग अनुकूल द्वितीय श्रेणी सह सामानयान के डिब्बों वाली यह स्‍पेशल रेलगाड़ी बीना, ललितपुर, झांसी उरई पोखरियां और कानपुर सेन्‍ट्रल रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement