कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने भारत सरकार को इस जीत के लिए क्रेडिट दिया है.#KulbhushanJadhav हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है.
लेकिन कुछ लोगों ने कहा है कि असल जीत तब होगी जब . आमलोग भारत की ओर से नियुक्त किए गए की भी प्रशंसा कर रहे हैं. उन्हें एक रुपये लेकर मुकदमा लड़ने के लिए भी तारीफ मिल रही है.
ट्विटर पर आकाश सोनावने नाम के शख्स ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ की है. वहीं, एक शख्स ने केजरीवाल के अदालत पर भरोसा करने को लेकर उठाए गए पुराने सवाल को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि इस फैसले से वे खुश नहीं होंगे. वहीं, अनूप राठौर ने लिखा है कि पाकिस्तान चारों तरफ से घिर गया है और लताड़ पड़ी है.
Congratulations Mr Harish Salve, who fought Kulbhushan Jadhav we proud of Sir
— Shrikant Ghorpade (@Shrikant665)
पाकिस्तान को घोषित करें आतंकवादी स्टेट
अमित कुमार यादव ने मांग की है कि अब तो पीएम मोदी को पाकिस्तान को आतंकवादी स्टेट घोषित कर देना चाहिए. यदुवंशी नाम से एक व्यक्ति ने लिखा है कि कांग्रेस निर्दोष सरबजीत सिंह को बचा नहीं पाई, मोदी ने आईसीजे में 56 इंच का सीना साबित कर दिया. वहीं, हैंडिल से एक शख्स ने पाकिस्तान डिफेन्स के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है- पापा के साथ नहीं लड़ता बेटा, तुम लोग ही हारोगे...
Lol 😂 papa ka sath nahi ladta beta , tum log hi haroge 😂 as always
— akshit (@HukkaKing1)
कई लोगों ने सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें पाकिस्तान पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि वह इस फैसले को नहीं भी मान सकता है.
India has won in legal battle it doesn't mean is safe, Indian govt should get Jadhav out of PAK soon
— Sharath SN (@snsharath88)
हालांकि, ट्विटर पर #PakistanisRejectICJ को लेकर भी कई लोग ट्वीट कर रहे हैं. जेहरा नाम की एक शख्स ने फैसले की आलोचना करते हुए कुलभूषण को आतंकवादी बताया है.