scorecardresearch
 
गोवा सरकार की 6 वेबसाइट हैक

गोवा सरकार की छह और आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार को फिलिस्तीन के किसी सर्वर से हैक कर ली गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. तीन सप्ताह पहले ही राज्यपाल की आधिकारिक वेबसाइट पाकिस्तान के किसी सर्वर से हैक की गई थी.

Advertisement
X

मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भू-आलेख, सार्वजनिक आपूर्ति, सूचना का अधिकार एवं स्थानीय नगर निगम परिषद जैसे विभागों की आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार को हैक की गई हैं. गोवा पुलिस साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी वेबसाइट को बंद कर दिया गया है.

अधिकारी ने कहा, 'सभी वेबसाइटों को फिलिस्तीन के किसी सर्वर से हैक किया गया है. हमारा अनुमान है कि ये हैकर समूह फिलिस्तीन का है.' इससे पहले राज्यपाल की आधिकारिक वेबसाइट 24 अक्टूबर को हैक की गई थी, जिसके बाद वेबसाइट का संचालन आंशिक रूप से ही किया जा रहा है.

पिछले साल जुलाई महीने में राज्य सरकार के वेब पोर्टल भी किसी पाकिस्तानी साइबर विशेषज्ञ ने हैक कर लिए थे और सरकारी विभागों की 13 वेबसाइटों के साथ छेड़छाड़ की गई थी. पुलिस ने तब वेबसाइट हैकिंग के पीछे एचफोरएक्सओआर एचयूएसएसवाई नामक समूह का हाथ होने की बात कही थी.

Advertisement

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement