scorecardresearch
 

BITS-गोवा के स्टूडेंट को Google की तरफ से 1.4 करोड़ का जॉब ऑफर

BITS पिलानी-गोवा के स्टूडेंट किशोरीभाई पटेल को गूगल की तरफ से 1.4 करोड़ का जॉब ऑफर मिला है. आपको बता दें कि किशोरीभाई पटेल महज 21 साल के हैं.

Advertisement
X
Google office
Google office

BITS पिलानी-गोवा के स्टूडेंट किशोरीभाई पटेल को गूगल की तरफ से 1.4 करोड़ का जॉब ऑफर मिला है. आपको बता दें कि किशोरीभाई पटेल महज 21 साल के हैं. किशोरीभाई को ये नौकरी गूगल के माउंटेंन व्यू, कैलेफॉर्निया में मिली है.

दरअसल गूगल BITS पिलानी-गोवा कैंपस में 2015 में इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट का एपीएसी टेस्ट लिया था. ये टेस्ट एशिया में अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में लिया गया था. पटेल की इस टेस्ट में पूरे भारत में दूसरी और ओवर ऑल आठवीं रैंक आई है. पटेल कंप्यूटर साइंस में बीई ऑनर्स और एमएसी इन मैथमैटिक्स कर रहें हैं.

पटेल का इस बारे में कहना है कि जब इस बारे में मुझे पता चला तो मुझे विश्वास नहीं हुआ, ये मेरे लाइफ का सबसे बेस्ट डे है.

Advertisement
Advertisement