ऐसे लगता है कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के उपाध्यक्ष की बात मानने को तैयार नहीं है. प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने की मांग पर की नाराजगी के बावजूद पार्टी नेता खुले आम इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं.
पहले बेनी प्रसाद वर्मा और अब सांसद संजय निरुपम ने को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की वकालत कर दी है.
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बिहार के समस्तीपुर में कहा है कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेस पार्टी राहुल के नेतृत्व अगला आम चुनाव लड़ेगी.
गौरतलब है कि पीएम बनाने के मसले पर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को झिड़कते हुए कहा था कि . मनमोहन सिंह हमारे प्रधानमंत्री हैं और वह अच्छा काम कर रहे हैं. पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पीएम पद के लिए राहुल का नाम सुझाया था.
इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे और प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह के आशीर्वाद से देश की सत्ता संभालेंगे.