प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के अनौपचारिक दौरे पर चीन गए हैं. जहां उनके एजेंडे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात शामिल है. एक तरफ जहां पीएम मोदी की इस यात्रा को कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है. वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई है.
कर्नाटक दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चीन यात्रा को लेकर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में राहुल ने सीधे पीएम मोदी को संबोधित करते हुए उन्हें कुछ मुद्दे याद दिलाए हैं.
में लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री, आपकी नो एजेंडा चीन यात्रा की लाइव तस्वीरें टीवी पर देखीं. आप तनाव में दिख रहे थे. आपको कुछ याद दिलाना चाहता हूं.' इसके बाद राहुल गांधी ने डोकलाम और चीन-पाकिस्तान ऑर्थिक कॉरिडोर का जिक्र किया. राहुल ने लिखा, 'देश चाहता है कि आप इन दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करें. आपको हमारा समर्थन है.'
Dear PM,
Saw the live TV feed of your “No Agenda” China visit.
You look tense!
A quick reminder:
1. DOKLAM
2. China Pakistan Eco Corridor passes through POK. That’s Indian territory.
India wants to hear you talk about these crucial issues.
You have our support.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
बता दें कि डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच लंबे समय तक गतिरोध रहा है. वहीं, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाला भी भारत के लिए चिंता का सबब माना जाता है. ऐसे में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अनौपचारिक यात्रा के दौरान इन दोनों मुद्दों को उठाए जाने की मांग की है.