कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने गए राहुल गांधी अपनी रणनीति के तहत वहां के मंदिरों में भी पहुंचे. बीजेपी ने राहुल गांधी के मंदिर जाने से पहले चिकन खाने का मामला उठाया है. राज्य के बीजेपी प्रमुख और सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया.
येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा था कि राहुल गांधी ने मंदिर जाने से पहले 'जावरी चिकन' खाया था. उन्होंने लिखा था, 'एक ओर 10 पर्सेंट सीएम सिद्धारमैया फिश खाने के बाद मंजूनाथ धर्मशाला गए और दूसरी ओर हिंदू राहुल गांधी जावरी चिकन खाने के बाद नरसिम्हा स्वामी के दर्शन करने गए थे.'
इस मामले को सोशल मीडिया पर भी खूब तवज्जो मिली. लोगों ने कहा कि राहुल गांधी ने मंदिर का अपमान किया है. हालांकि, यह पूरी कहानी कयासों पर आधारित है. हो सकता है कि यह सच भी न हो. इंडिया टुडे ग्रुप के रिपोर्टर नागार्जुन द्वारकानाथ के मुताबिक यह खबर एक स्थानीय रिपोर्टर ने ब्रेक की थी, जिसने राहुल गांधी को चिकन खाते हुए नहीं देखा था.ಮೀನು ತಿಂದು ಧರ್ಮಸ್ಥಳ ಮಂಜುನಾಥನ ದರ್ಶನ ಪಡೆಯೋ ಒಂದೆಡೆಯಾದರೆ, ಜವಾರಿ ಕೋಳಿ ತಿಂದು ನರಸಿಂಹ ಸ್ವಾಮಿಯ ದರ್ಶನ ಪಡೆಯೋ ಮತ್ತೊಂದು ಕಡೆ.
ಪ್ರತಿ ಬಾರಿ ಏಕೆ ಹಿಂದೂಗಳ ಭಾವನೆಗಳಿಗೆ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಧಕ್ಕೆ ತರುತ್ತಿದೆ? ಎಲ್ಲರನ್ನೂ ಸಮನಾಗಿ ಕಾಣುವುದು ಸಮಾಜವಾದ, ನಿಮ್ಮದು ಮಜಾವಾದ.
— B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP)
स्थानीय रिपोर्टर ने नागार्जुन को बताया कि उन्होंने एसपीजी को खाने के पैकेट ले जाते हुए देखा था. स्थानीय रिपोर्टर ने एसपीजी के पूछा कि इस पैकेट में क्या है तो उन्होंने बताया- फिश और चिकन. इसके बाद स्थानीय रिपोर्टर इस नतीजे पर पहुंच गया कि राहुल ने मंदिर जाने से पहले चिकन खाया.
इंडिया टुडे के रिपोर्टर नागार्जुन ने जब स्थानीय रिपोर्टर से पूछा कि तुम्हें कैसे पता कि चिकन और फिश राहुल ने ही खाया होगा. इस पर रिपोर्टर ने कहा कि अगर नहीं खाया होगा तो राहुल को इस मामले पर सफाई देनी चाहिए.This story of Rahul Gandhi eating chicken and visiting a temple started because of a regional reporter. This is what he told me.
Regional Reporter : I saw SPG carrying food, asked them what’s in it.
SPG: Chicken and fish
RR: good story. RG eats meat before temple visit.
1/n
— Nagarjun Dwarakanath (@nagarjund)
इस पर नागार्जुन ने पूछा कि क्या यही पत्रकारिता है तो स्थानीय रिपोर्टर का जवाब था कि आजकल कौन पत्रकारिता करता है. इसके बाद बीजेपी ने इस खबर को प्रसारित और प्रचारित करना शुरू कर दिया कि राहुल ने मंदिर जाने से पहले चिकन खाया था.Me to RR : how do you know RG ate meat? Maybe he looked at the food & said no I don’t want this. Gimme bread butter.
RR: I’ll run whatever I want. It’s up to RG to give clarification
Me (shocked) : how’s this journalism. You can’t run false news
RR: there’s no journalism today
— Nagarjun Dwarakanath (@nagarjund)
नागार्जुन ने बताया है कि के दौरान सरकारी गेस्ट हाउस में ही रुके थे और उन्होंने खाना भी यहीं खाया था. इस गेस्ट हाउस के अंदर जाने की इजाजत किसी को नहीं थी, इसलिए हुए किसी ने नहीं देखा.