scorecardresearch
 

सुशील मोदी ने पूछा: राहुल गांधी बिहार के मंदिर में लालू से पूछकर जाएंगे?

मोदी ने कहा कि कनार्टक विधान सभा चुनाव करीब आते ही राहुल गांधी वहां के मठ-मंदिरों में दर्शन करते दिखने लगे. गुजरात के चुनाव में एक तरफ वे जनेऊधारी हिंदू बनकर वोट मांग रहे थे, तो दूसरी तरफ हिंदू विरोधी ताकतों के समर्थन से सत्ता पाने की कोशिश में भी लगे थे.

Advertisement
X
सुशील मोदी (PTI)
सुशील मोदी (PTI)

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के मठ-मंदिर दर्शन को लेकर एक बार फिर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बिहार के किसी मंदिर में आने से पहले क्या राहुल गांधी लालू प्रसाद यादव से पूछेंगे या फिर 2019 का इंतजार करेंगें.

मोदी ने कहा कि कनार्टक विधान सभा चुनाव करीब आते ही राहुल गांधी वहां के मठ-मंदिरों में दर्शन करते दिखने लगे. गुजरात के चुनाव में एक तरफ वे जनेऊधारी हिंदू बनकर वोट मांग रहे थे, तो दूसरी तरफ हिंदू विरोधी ताकतों के समर्थन से सत्ता पाने की कोशिश में भी लगे थे.

कर्नाटक में उनकी पार्टी हिंदू धर्म के लिंगायत पंथ को अलग धर्म का दर्जा देने की बात कर रही है. मौसमी आस्तिकता से किसी का भला नहीं होता. सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यू के विधायक सरफराज आलम के पार्टी छोड़कर आरजेडी में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि बाढ़ और चुनाव में एक समानता है कि एक घटना जहां नदियों की प्राकृतिक सफाई का कारण बनती है, वहीं दूसरा अवसर विभिन्न दलों के कचरे को बाहर निकलने का रास्ता देता है.

उन्होंने कहा कि जिस ने कभी राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ कर अपने दल को शर्मसार किया था, उसने बिहार में उपचुनाव की घोषणा होते ही उससे निकल कर ऐसे दल की सदस्यता से ली, जहां घोटाला, बेनामी संपत्ति से लेकर अश्लील नाच-गाना तक किसी भी बात में शर्म महसूस नहीं की जाती. जिसकी जैसी प्रवृत्ति होती है, वह देर-सबेर स्वाभाविक मित्र के पास चला ही जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement